Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है और जब-जब ये राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। 16 जुलाई 2026 को शुक्र जो इस समय सिंह राशि में हैं और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं अब ये पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आपको बता दें इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्रदेव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का अपने नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में सुख, धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को अचानक धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन, नई योजनाओं में कामयाबी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के लिए आने वाला समय शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है।
16 जुलाई से चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:08 PM IST
सार
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह शुभ और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह होता है। 16 जुलाई को शुक्र अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे जिससे कई राशियों को लाभ मिलने का योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन