फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Nakshatra Parivartan: साल 2025 में ये तीन राशियां होंगी भाग्यशाली, बढ़ेगा पैसा और समृद्धि

Thu, 21 Nov 2024 06:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 21 Nov 2024 06:14 PM IST
सार

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वह वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। उन्हें  विलासिता, वैभव, धन-दौलत, प्रेम-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है। 

विज्ञापन
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 these 3 zodiac signs will get money and job
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वह वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। उन्हें  विलासिता, वैभव, धन-दौलत, प्रेम-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है। मान्यता है कि कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक को भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्ति होती हैं। यही नहीं उनके गोचर से भी जातक को लाभ की प्राप्ति होती हैं। पंचांग के अनुसार शुक्र देव जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह 22 दिसंबर 2024 को रात 10 बजकर 25 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि 4 जनवरी तक भी शुक्र इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार 27 नक्षत्रों में धनिष्ठा नक्षत्र 23वां है और इसके स्वामी मंगल है। ऐसे में शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Shukra Nakshatra Parivartan 2024 these 3 zodiac signs will get money and job
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में जाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आप खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। निवेश से भी आपको काफी मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी होगी।

Shukra Nakshatra Parivartan 2024 these 3 zodiac signs will get money and job
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में जाना सिंह राशि के लिए बेहद शुभ है। आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इस दौरान धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो परिणाम पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। आप खुश महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 these 3 zodiac signs will get money and job
Shukra Nakshatra Parivartan 2024 - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
यह समय मकर राशि के लिए लाभ के अवसरों से भरा है। इस समय आपको कई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस दौरान मकर राशि के लोगों को हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed