Venus Transit: 12 जून को शुक्र का मिथुन राशि में होगा प्रवेश, इन राशि वालों के सुख और वैभव में होगी वृद्धि
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामान्य प्रयास करने पर भी अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी मित्रों से भी सहयोग के योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे किंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। जमीन का सौदा करना चाह रहे हों तो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तों को गंभीरता पूर्वक जांच लें। इस अवधि में किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें।
मिथुन राशि-
अपने मित्र की राशि पर गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और अनुकूल रहेगा। इसलिए परीक्षा से संबंधित आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार रहें। परिणाम अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक व्यय करवाएगा। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से भी बचते रहें वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। समय बहुत सावधानी पूर्वक निर्णय लेने का है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या से भी सावधान रहना पड़ेगा। नए लोगों से मेल जो बढ़ेगा।