फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2023: शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधा में होगा इजाफा

Sun, 05 Nov 2023 03:46 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Nov 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Venus Transit in Virgo On 03 November Impact for All 12 Zodiac Signs
shukra gochar 2023: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है
सृष्टि निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान और ऐश्वर्य प्रदाता ग्रह शुक्र सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 03 नवंबर की सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 30 नवंबर की मध्य रात्रि 01 बजकर 04 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Shukra Gochar 2023 Venus Transit in Virgo On 03 November Impact for All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से बचें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें और विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में देंगे तो वह धन समय पर नहीं मिलेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाहें तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा।
Shukra Gochar 2023 Venus Transit in Virgo On 03 November Impact for All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। नीच राशिगत होने के कारण पूर्ण शुभ प्रभाव आने में संशय रहेगा। कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो भी समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Venus Transit in Virgo On 03 November Impact for All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव लाभदायक ही रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 Venus Transit in Virgo On 03 November Impact for All 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लायेंगे। जो भी निर्णय लेंगे जन-मानस को मान्य होगा। किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। ग्रह-गोचर अनुकूल है फिर भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed