Venus Transit 2023: शुक्र का सिंह राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, ये राशि वाले रहें सतर्क
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय अतिउत्तम है। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो परिणाम सुखद रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टिसे भी अवसर अनुकूल रहेगा। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से सुखद और लाभदायक ही रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन प्राप्ति का भी योग। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
राशि से तृतीय सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वभाव में तो सौम्यता लाएगा ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म में भी रुचि रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
कर्क राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।