फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Asta: 18 मार्च से शुक्र होंगे मीन राशि में अस्त, ये राशियां रहें सावधान

Sat, 08 Mar 2025 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 07:16 AM IST
सार

Shukra Asta 2025: सुख समृद्धि प्रदाता शुभ ग्रह शुक्र 18 मार्च को मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 18 मार्च, 2025 को सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर शुक्र मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह को नवग्रह क सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। 

विज्ञापन
Shukra Asta 2025 Date Time These zodiac signs should be alert
शुक्र अस्त - फोटो : amar ujala
Shukra Asta 2025: सुख समृद्धि प्रदाता शुभ ग्रह शुक्र 18 मार्च को मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 18 मार्च, 2025 को सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर शुक्र मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह को नवग्रह क सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। लेकिन जब शुक्र अस्त होंगे तो इस दौरान शुक्र का प्रभाव कम हो जाएगा। इस वजह से जिन राशियों को अभी तक शुक्र के शुभ प्रभाव से लाभ की प्राप्ति हो रही थी वहीं इसके अस्त होते ही थोड़ी परेशानी हो सकती है। इए जानते हैं शुक्र अस्त से किन राशियों को नुकसान हो सकता है। 

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Chaturgrahi Yog 2025: मार्च में ग्रहों की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त आर्थिक लाभ

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

Shukra Asta 2025 Date Time These zodiac signs should be alert
शुक्र अस्त

शुक्र अस्त होने से शुभ प्रभाव में आती है कमी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र ग्रह सूर्य के निकट पहुंचता है, तो यह प्रभावहीन हो जाता है। इस स्थिति को शुक्र अस्त कहा जाता है। शुक्र ग्रह सुख, प्रेम, सुंदरता और विलासिता का प्रतीक है, लेकिन जब यह अस्त होता है, तो इसके शुभ प्रभाव में कमी आ जाती है। शुक्र के अस्त होने से लोगों के जीवन में असंतोष की भावना बढ़ जाती है, सुख और विलासिता में कमी आती है, और प्रेम तथा रोमांस के मामले में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते। आइए जानते हैं शुक्र अस्त से किन राशियों को नुकसान हो सकता है। 

Shukra Asta 2025 Date Time These zodiac signs should be alert
शुक्र अस्त - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
शुक्र के मीन राशि में अस्त होने से मेष राशि के जातकों को अच्छे परिणाम नहीं मिलते। इस समय अहंकार बढ़ सकता है और भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, जिससे जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, और करियर में काम का दबाव भी बढ़ेगा। वरिष्ठों से काम की सराहना नहीं मिलने की संभावना है, जिससे आप असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। यदि आप प्रमोशन या नौकरी में अन्य लाभों की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। व्यापारियों को अपने पार्टनर के साथ समस्याएं हो सकती हैं, हालांकि व्यापार लाभदायक रहेगा।
इस दौरान आप अपने कारोबार में लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएंगे, लेकिन विदेशी स्रोतों से अच्छा पैसा कमाने की संभावना है। यहां से इंसेंटिव और अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। इस समय आप पैसे तो कमाएंगे, लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे। अहंकार के कारण पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में खुशियों की कमी हो सकती है। शुक्र के अस्त होने की अवधि में थकान, मोटापा और आंखों से संबंधित समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Asta 2025 Date Time These zodiac signs should be alert
शुक्र अस्त - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
शुक्र के अस्त होने से कर्क राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। इससे आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों को बहुत सोच-समझकर करना होगा। शुक्र का मीन राशि में अस्त होना नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ नहीं है, क्योंकि आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने वरिष्ठों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन आपको सराहना नहीं मिलेगी। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा, और आपको अपनी आंखों और माता का विशेष ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन
Shukra Asta 2025 Date Time These zodiac signs should be alert
शुक्र अस्त - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
शुक्र के अस्त होने से सिंह राशि के जातक अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पाएंगे।  सिंह राशि वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। खुद का व्यापार है तो पार्टनरशिप में समस्या होगी। इससे आय और लाभ में कमी होगी। आय में वृद्धि के स्रोत भी सीमित रहेंगे, धन की भी आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और सौहार्द्र की कमी रहेगी। आपको कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed