Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना का विधान है। इस शुभ दिन पर रुद्राभिषेक करने से जीवन के समस्त दुखों का अंत होता है और महाकाल शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। इस बार महाशिवरात्रि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। दरअसल, महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस तिथि पर सौभाग्य के कारक शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ में विराजमान रहेंगे। दोनों ग्रहों की युति इस राशि में होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शुक्रादित्य योग का दुर्लभ संयोग बना रहेगा। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ और महादेव की कृपा प्राप्त होने वाली है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
{"_id":"696f548b3441858c2e0c722e","slug":"shukra-aditya-yog-on-maha-shivratri-2026-know-impact-and-lucky-rashifal-of-it-2026-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर-निवेश में मिलेंगे अच्छे परिणाम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
महाशिवरात्रि पर इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर-निवेश में मिलेंगे अच्छे परिणाम
Wed, 21 Jan 2026 11:33 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:33 AM IST
सार
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शुक्रादित्य योग का संयोग बनने वाला है। इससे कुछ राशि वालों को विशेष कृपा प्राप्त हो सकती हैं। इसके अलावा महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। आइए इन तीन लकी राशियों को जान लेते हैं।
विज्ञापन
maha shivratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
Maha Shivratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
- कोई बड़ा कार्य करने में कामयाब होंगे और आपके सम्मान में वृद्धि संभव है।
- मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी।
- प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
- इस दौरान आपका पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
- नई नौकरी की कामना पूरी होगी और परिवार में किसी पार्टी का आयोजन आप करेंगे।
Shani Gochar 2026: साल 2026 का पहला शनि नक्षत्र परिवर्तन आज, इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव, किनके बिगड़ेंगे काम?
Maha Shivratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
- छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
- आपको भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा।
- संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं।
- व्यवसाय में गति और लाभ देखने को मिलेगा।
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट
फरवरी में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य, अचानक धनलाभ के योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे।
- नए काम का प्रारंभ भी आप कर सकते हैं।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।
- विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करेंगे।
- जीवनसाथी के साथ लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
- करियर-कारोबार में कुछ बेहतर करने का प्रयास करेंगे।