फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheetala Saptami 2025: किस दिन रखा जाएगा शीतला सप्तमी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tue, 18 Mar 2025 05:56 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 18 Mar 2025 05:56 PM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल शीतला सप्तमी का व्रत किस दिन रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Sheetala Saptami 2025 Date Shubh Muhurat and Puja Vidhi In Hindi
शीतला सप्तमी व्रत तिथि - फोटो : adobe stock

Sheetala Saptami 2025: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है। इसकी शुरुआत सप्तमी तिथि से होती है और अष्टमी तक चलता है, जिसे शीतला अष्टमी कहा जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधिपूर्वक माता शीतला की आराधना करते हैं। अगले दिन शीतला अष्टमी के अवसर पर माता को बसौड़े का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता शीतला की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के मानसिक व शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

 

Chaitra Navratri 2025: धन लाभ के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी होंगी प्रसन्न

Mangalwar Upay: मंगलवार को करें ये उपाय, रामभक्त हनुमान करेंगे हर मनोकामना पूरी

Sheetala Saptami 2025 Date Shubh Muhurat and Puja Vidhi In Hindi
शीतला सप्तमी व्रत की तिथि - फोटो : freepik

शीतला सप्तमी व्रत की तिथि
इस वर्ष, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 21 मार्च को रात 2:45 बजे होगा और 22 मार्च की सुबह 4:23 बजे तक रहेगा। इस उपलक्ष्य में शीतला सप्तमी का व्रत 21 मार्च, शुक्रवार को रखा जाएगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:24 से शाम 6:33 तक रहेगा।

Hanuman Janmotsav 2025: कब मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि
Chaitra Navratri 2025: किस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत? जानें तिथि और मुहूर्त
 

Sheetala Saptami 2025 Date Shubh Muhurat and Puja Vidhi In Hindi
शीतला अष्टमी का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe stock

शीतला अष्टमी का शुभ मुहूर्त
शीतला सप्तमी के अगले दिन, चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 मार्च को सुबह 4:23 बजे से प्रारंभ होकर 23 मार्च को सुबह 5:23 बजे तक रहेगी। इस दिन विशेष रूप से माता को बसौड़े का भोग अर्पित किया जाता है। शीतला अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 बजे से शाम 06:33 बजे तक रहेगा।

Chaitra Pradosh Vrat 2025: किस दिन रखा जाएगा चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा विधि
Chaitra Mass 2025: हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र शुरू, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार और खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheetala Saptami 2025 Date Shubh Muhurat and Puja Vidhi In Hindi
शीतला सप्तमी की पूजा विधि - फोटो : freepik

शीतला सप्तमी की पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें और पूजा की तैयारी करें।
  • पूजा स्थल पर लाल वस्त्र बिछाकर माता शीतला की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • माता को जल अर्पित करें और हल्दी, चंदन, सिंदूर से श्रृंगार करें।
  • लाल फूल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं।
  • श्रीफल और चने की दाल का भोग चढ़ाकर आरती करें।
  • माता शीतला को प्रणाम कर आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
Sheetala Saptami 2025 Date Shubh Muhurat and Puja Vidhi In Hindi
शीतला अष्टमी पर बसौड़ा भोग - फोटो : adobe stock

शीतला अष्टमी पर बसौड़ा भोग
शीतला सप्तमी के अगले दिन शीतला अष्टमी पर माता को बसौड़े का भोग अर्पित किया जाता है। इस भोग में सप्तमी को ही तैयार किया गया भोजन चढ़ाया जाता है। आमतौर पर, इसमें गुड़-चावल या गन्ने के रस से बनी खीर होती है। इस दिन ताजा भोजन बनाने की मनाही होती है, और सभी भक्त इसी प्रसाद को ग्रहण करते हैं। इस प्रकार, शीतला सप्तमी और अष्टमी की पूजा विधि का पालन करने से माता की कृपा प्राप्त होती है और समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed