फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के दौरान करना चाहते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न, करें पान के पत्तों से ये उपाय

Tue, 24 Sep 2024 04:34 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 To get good luck from Maa durga do these measures remedies upay totka with Paan or Bete
shardiya navratri 2024 - फोटो : amar ujala

Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर से आरंभ हो रही है और इसका समापन 11 अक्तूबर को हो रहा है।  मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा  अर्चना करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में पान के पत्ते का इस्तेमाल करना चमत्कार माना गया है। हिन्दू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा की जाती है तो पान के पत्तों का उपयोग अवश्य ही किया जाता है। आरती के थाल में पान के पत्तों पर ही कपूर को जलाकर अग्नि प्रज्वलित की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर नवरात्रि पूजा में पान के पत्ते का प्रयोग किया जाए तो देवी दुर्गा घर की सभी समस्याओं को दूर कर देती हैं। इन उपायों का पालन करने से भक्तों को वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने वाले पान के पत्ते के इन चार चमत्कारी उपायों के बारे में।  



Shardiya Navratri 2024 To get good luck from Maa durga do these measures remedies upay totka with Paan or Bete
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik

जब घर में आए दिन झगड़े होने लगते हैं तो पान के पत्ते के ये उपाय काम आएंगे।  नवरात्रि के दौरान पान के पत्ते पर केसर का लेप लगाएं या पान के पत्ते पर केसर डालें। उसके बाद पूजा करते समय देवी दुर्गा के चरणों में केसर समेत पां के पत्ते अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि यदि आप यह उपाय करते हैं तो आपके घर की परेशानियां तुरंत दूर हो जाएंगी। साथ ही आपके घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।

Shardiya Navratri 2024 To get good luck from Maa durga do these measures remedies upay totka with Paan or Bete
Shardiya Navratri Pujan - फोटो : adobe stock

यदि आप किसी व्यापार से जुड़े हैं और आपका व्यापार मंदा चल रहा है तो नवरात्रि के नौ दिन पान के पत्तों से जुड़े ये चमत्कारिक उपाय जरूर करें। नवरात्रि के नौ दिन पान के पत्ते के दोनों ओर सरसों तेल लगाकर माता दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। रात को सोते समय उस पत्ते को अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं। ऐसा माना गया है कि इस उपाय को करने से व्यापार में वृद्धि होती है और मुनाफा भी ज्यादा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 To get good luck from Maa durga do these measures remedies upay totka with Paan or Bete
navratri - फोटो : freepik

अगर आप देवी दुर्गा को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के नौ दिनों में पूजा के दौरान पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ी रखें और इसे देवी को अर्पित करें। फिर नवमी की पूजा करने के बाद सभी पान के पत्तों को नदी के जल में प्रवाहित कर दें। इससे मां दुर्गा जल्द ही प्रसन्न होंगी और घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 To get good luck from Maa durga do these measures remedies upay totka with Paan or Bete
navratri - फोटो : freepik

अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको नवरात्रि के पहले पांच दिनों में एक पान के पत्ते पर चंदन से "ॐ  ऐं ह्रीं क्रीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र लिखकर माता रानी को चढ़ाएं। यह माता का बीज मंत्र है। फिर नवमी के दिन इन पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed