फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri: कुंभ राशि में शनि का वक्री होना इन राशि वालों के जीवन में होगा चमत्कार, मिलेगी अच्छी सफलता

Sun, 09 Jun 2024 12:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Jun 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Shani Vakri Kumbh Lucky Signs These Zodiac Sign Get More Profit in Hindi
SHANI VAKRI 2024: शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और इस पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

शनि ग्रह का वैदिक ज्योतिष में विशेष स्थान माना गया है। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है और ये व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। शनि की चाल बहुत ही धीमी होती है जिसके कारण इनका असर जातकों के जीवन पर काफी समय तक रहता है। शनि ढाई वर्षों में एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और इस पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। यानी शनि का गोचर इस साल नहीं होगा। लेकिन शनि वक्री और मार्गी होते रहेंगे। आपको बता दें कि शनि देव 30 जून को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव 15 नवंबर 2024 को फिर से मार्गी हो जाएगी। शनि का वक्री होना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए शनि शुभ रहेंगे। 

Shani Vakri Kumbh Lucky Signs These Zodiac Sign Get More Profit in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शनिदेव का कुंभ राशि में वक्री होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। शनि के वक्री होने की अवधि तक शनि देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाली है। इस दौरान आपकी आर्थिक, सामाजिक और करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपको अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो जातक व्यापार में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं में शामिल छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। 
Shani Vakri Kumbh Lucky Signs These Zodiac Sign Get More Profit in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ है। इस राशि के जातकों को अच्छे और सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। अचानक से कार्यो में सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कामयाबी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप पिछले कुछ वर्षों से जो सपना देख रहे हैं उसके पूरे होने की अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी स्थिति और पकड़ दोनों ही अच्छी रहेगी। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के संयोग बन रहे हैं। कुंभ राशि में शनि का वक्री होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। धन लाभ के अच्छे मौके आपको प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri Kumbh Lucky Signs These Zodiac Sign Get More Profit in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
कुंभ राशि में शनि का वक्री होना मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा है। अब से आपको एक साथ कई तरह के अच्छे-अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेंगे। आपके लिए नई संपत्ति की खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ समय है। इससे आपको आने वाले समय में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे जिसे आपको अवश्य ही स्वीकार्य करना होगा। वहीं व्यापार में मुनाफा और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed