फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri: 4 नवंबर तक शनिदेव रहेंगे वक्री, इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके और बढ़ सकती है आय

Tue, 04 Jul 2023 12:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
shani vakri in kumbh rashi till 4 november these zodiac sign will be lucky
shani vakri 2023: शनि देव के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri : सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जो एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्म के कारक ग्रह माना गया है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि देव जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल बदलते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर पड़ता है। शनि इसी साल राशि बदलकर कुंभ राशि में विराजमान हैं। 17 जनवरी को शनि मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश किया है फिर 17 जून 2023 को ही कुंभ राशि में रहते हुए वक्री चाल से चल रहे हैं। शनिदेव की यह उल्टी चाल 4 नवंबर तक रहेगी। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि के जातकों को धनलाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और भाग्य का अच्छा साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...

shani vakri in kumbh rashi till 4 november these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
17 जून से शनि के कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो रहा है। शनिदेव आपकी राशि से आय और व्यापार के भाव में वक्री हुए हैं। इस तरह से इस समय वृषभ राशि के जातकों को अच्छी सफलता हासिल हो रही है। 04 नवंबर तक शनि के शुभ प्रभाव के कारण किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहेगी। धन लाभ के अच्छे-अच्छे योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की मिलने के योग हैं। जो लोग कई महीनों से नौकरी में बदलाव के बार में सोच रहे हैं उनके लिए अब अच्छा समय आ गया है। आय के नए-नए स्त्रोत मिलने से आपके आत्मविश्वास में इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए कुछ दिनों के बाद अच्छा समय आने वाला है। 
shani vakri in kumbh rashi till 4 november these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के आधार पर शनिदेव आपकी राशि से धन भाव में उल्टी चाल से चल रहे हैं। आपके लिए शनि की उल्टी चाल बहुत ही लाभदायक रहने वाली साबित हो रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। आपकी आर्थिक परेशानियां अब थोड़ा-थोड़ा करके कम हो रही है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपकी ख्याति चारों तरफ फैलेगी। जो लोग कोई व्यापार में उनके लिए आने वाला समय बहुत ही सुनहरा रहने वाला है। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri in kumbh rashi till 4 november these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
इस राशि में शनि का वक्री होना आपके पांचवें भाव में हो रहा है। ऐसे में तुला राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ फलदायी होने वाला है। 4 नवंबर तक आपको एक साथ कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके जीवन में भौतिक चीजों की बोलबाला रहने वाला है। सुख-सुविधाओं में आपको इजाफा देखने को मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होने से आपकी वित्तीय स्थिति में पहले के मुकाबले फायदा होगा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों का साथ आपको मिलेगा।  

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed