फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Uday 2023 : 6 मार्च को उदय होंगे शनि, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Mon, 27 Feb 2023 09:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius Impact On All Zodiac Signs
शनि देव: शनि देव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में उदय हो रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष में सबसे धीमे कहे जाने वाले ग्रह शनि देव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में उदय हो रहे हैं। शनि देव का उदय सभी 12 राशियों पर भिन्न रूप से प्रभाव डालने वाला होगा। आइये समझते है कि आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा। 
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि राजयोग कारक होते हैं। शनि का उदय इस राशि के जातकों के एकादश भाव में होगा। इस समय आपको अपने पेशेवर जीवन अच्छी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे है। आप लोग अपने कार्यस्थल पर जो मेहनत कर रहे थे अब उसके परिणाम आप लोगों को प्राप्त होंगे। शनिदेव की कृपा व्यापारी वर्ग पर भी पूरी रहने वाली है। इस समय आपको अपने मित्रों की मदद से कोई बड़ा काम प्राप्त हो सकता है। शनि के उदय होने से आपकी आर्थिक वृद्धि होगी। 
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के लिए शनि नवें और दशम भाव के स्वामी होकर प्रबल राजयोग कारक कहे गए हैं। दशम भाव में शनि का उदय होना इन जातकों के लिए अपार सफलता देने वाला होगा। शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को अब भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय नौकरीपेशा जातकों के जीवन में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको किसी गुरु के सानिध्य में धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। इस समय व्यापारी वर्ग को अच्छी उन्नति मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य में ही विराजमान हैं। ऐसे में शनि देव का भाग्य भाव में उदय होगा हर तरफ से सफलता के संकेत हैं। इस समय आपको अपने भाग्य और अपने देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस समय आप अपने पितरों की शान्ति के लिए किसी धार्मिक पाठ का आयोजन भी करवा सकते है। जनसंचार से जुड़े जातक इस समय अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय जो भी लोग शोध कार्य में लगे है उन्हें सफलता मिलनी तय है। 
विज्ञापन
Shani Uday 2023 Shani Rise In Aquarius Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि मारकेश का काम करते हैं और यह अष्टम भाव में उदय होंगे। शनि के उदय होने से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन को सावधानी से चलाएं। इस समय धन के निवेश में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से आपको बचकर चलना होगा। इस समय नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी समस्या आ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन के लेन देन में समस्या आ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed