वैदिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में खुशी के पल और परेशानियों का सिलसिला बहुत कुछ ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। सभी ग्रहों में शनि ग्रह का प्रभाव जातकों के जीवन पर सबसे गहरा रहता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायप्रिय और कर्मफलदाता माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ स्थान और शुभ ग्रहों के साथ युति बनाते हैं उनके जीवन में कभी भी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन दूसरी तरफ अगर शनिदेव कुंडली में अशुभ कारक है तो जातकों को तमाम तरह की परेशानियां और असफलताएं मिलती हैं।
Shani Dev: 2 साल तक अपनी ही राशि में रहेंगे शनिदेव, इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा समय
साल 2025 तक शनि का अपनी स्वयं की राशि कुंभ में रहना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे। शनिदेव मेष राशि के जातकों की कुंडली के 11वें भाव में विचरण कर रहे हैं। शनिदेव साल 2025 तक मेष राशि के जातकों को धन-दौलत में अपार वृद्धि दिलाएंगे। करियर में ऊंचाईयों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यों में लगातार आपको सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
August Horoscope 2023: आपके लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
साल 2025 तक शनिदेव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर बहुत ही मेहरबान रहने वाले हैं। शनि का कुंभ राशि में गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो रहे हैं। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली का 10वां स्थान भाग्य का होता है ऐसे में भाग्य का साथ आपको मिलेगा। जो जातक नौकरीपेशा है उनको कई तरह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावनना है। साल 2025 तक आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को साल 2025 तक कई मौके हासिल होंगे जिसमें वे अपना मुनाफा कई गुना तक बढ़ाने में सफल होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि उन भाग्यशाली राशियों में एक है जिसके ऊपर शनिदेव की मेहरबानी बनी रहेगी। साल 2025 तक शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण सिंह राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती रहेगी। शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर किया है ऐसे में शादीशुदा लोगों के लिए साल 2025 तक गृहस्थ जीवन अच्छे से बीतेगा। जीवन के हर एक क्षेत्र में आपको जीवन साथी का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे। आर्थिक रूप से शनि का कुंभ राशि में मूल त्रिकोण में रहना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला होगा। साझेदारी में आपकी योजनाएं सफल होंगी। साल 2025 तक आपको लाभ के बेशुमार मौके मिलेंगे। इस दौरान कई तरह के राजयोग बनने से आपके सुख, सौभाग्य और ऐशोआराम में वृद्धि होती है।
तुला राशि
तुला राशि शनि देव की उच्च राशि है। ऐसे में शनि का कुंभ राशि में 2025 तक इसी राशि में रहना तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। शनिदेव आपके पांचवे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में आपको संतान की ओर से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान के करियर और आर्थिक लिहाज से शनि का कुंभ में संचरण फायदेवाला ही रहेगा। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए साल 2025 तक कई अच्छे मौके मिलेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में भारी बढ़ोत्तरी होगी। जमीन-जायदाद में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।