फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि हुए उदय, इन राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की शुभ द्दष्टि

Thu, 11 Feb 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Feb 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
shani rise in Capricorn impact on all zodiac sign
जिन राशियों के लिए ये अशुभ हैं उनके लिए इनका उदयकालीन गोचर फल थोड़ा अशुभ रहेगा। उनके धैर्य की भी परीक्षा होगी।
मृत्युलोक के दंडाधिकारी भगवान शनि 09 फरवरी की मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर पूर्व में उदय हो गए हैं। ये बिगत माह 7 जनवरी की शायं 5 बजकर 38 मिनट पर पश्चिम में अस्त हुए थे। इनके उदय होते ही मकर राशि वालों के लिए शुभफल आना आरंभ हो जाएगा और जिन राशियों के लिए शनि अच्छे फल देने वाले थे उन्हें भी अच्छे परिणाम मिलने आरंभ हो जाएंगे। जिन राशियों के लिए ये अशुभ हैं उनके लिए इनका उदयकालीन गोचर फल थोड़ा अशुभ रहेगा। उनके धैर्य की भी परीक्षा होगी। इनके उदय होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
shani rise in Capricorn impact on all zodiac sign
राशि
मेष राशि-
राशि से कर्म भाव में उदय हुए शनि आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छी कामयाबी दिलाने वाले रहेंगे। साझा व्यापार करने से बचें और योजनाओं को जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी। यात्रा सावधानी पूर्वक करें वाहन दुर्घटना से भी बचें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दे माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
 
shani rise in Capricorn impact on all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि- 
राशि से भाग्य भाव में उदय हुए शनि भाग्योन्नति के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति का भी संयोग भी बनाएंगे। किसी अप्रत्याशित शुभ सूचना से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani rise in Capricorn impact on all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि-
आपकी राशि के लिए अष्टम भाव में उदय हुए शनि इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आप अपने कार्य और दायित्व को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। आप ऐसा कह सकते हैं कि आपके हर निर्णय पर शनिदेव की पूर्ण दृष्टि है। इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है झगड़े विवाद से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
shani rise in Capricorn impact on all zodiac sign
राशि
कर्क राशि-
राशि से सप्तम भाव में उदय हुए शनिदेव मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु साझा व्यापार करने में कहीं न कहीं दिक्कतें आ सकती हैं। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट ना आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो ज्यादा सफल रहेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed