फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Nakshtra Parivartan 2023: शनिदेव के शुभ स्थिति से इन 4 राशि वालों को बदलने वाली है किस्मत

Wed, 15 Mar 2023 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Mar 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky
शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

सभी 27 नक्षत्रों में शनि का शतभिषा नक्षत्र पर आधिपत्य है। शतभिषा नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों में 24 स्थान प्राप्त है। इस नक्षत्र की राशि कुंभ और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण पर होते हैं सबसे शुभ फल प्रदान करते हैं। इस नक्षत्र में शनि का प्रभाव शुभ और सकारात्मक होता है। शनि देव 15 मार्च 2023 को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करेंगे जहां पर ये 17 अक्तूबर 2023 तक इसी में विराजमान रहेंगे। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और शतभिषा में नक्षत्र में प्रवेश करने से इनकी शक्ति काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक और शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां है जिन पर शुभ असर देखने को मिलेगा। 

Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि का अपनी स्वयं की राशि और नक्षत्र में विराजमान होने से वृषभ राशि के जातकों पर बहुत ही अच्छा फल मिलने वाला होगा। शनिदेव का गोचर आपकी कुंडली में शश और केंद्र में होकर राजयोग जैसा सुख प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से आपके लिए यह वरदान साबित होगा। सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ के अच्छे मौके हासिल होंगे। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। कामकाज में उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोउन्नति के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ नया प्रयोग करने में कामयाब रहेंगे।  
 
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शनिदेव तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे। तुला राशि में शनि का गोचर आपकी कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे इस राशि के जातकों उनके कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन और लाभ मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिलनी की संभावना है। अचानक से आपको धनलाभ होगा। संतान का सुख और अच्छी सेहत का लाभ पाने में आपको सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलगा और अचानक से धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। नौकरी पेशाजातकों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2023 Saturn Transit Effect Which Zodiac Sign Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि में शनि का विराजमान होना और शनि का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करना किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपकी कुंडली में शनि शश महापुरुष राजयोग बन रहा है जिससे आपके मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग किसी व्यापार या काम-धंधे में कार्यरत हो उनके लिए कुछ दिनों बाद बहुत ही सुनहरा अवसर हाथ लगेगा।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed