फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2026: 20 जनवरी से इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, धन लाभ के मिलेंगे नए अवसर

Wed, 07 Jan 2026 12:44 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 Jan 2026 12:44 PM IST
सार

Shani Nakshatra Transit in January 2026: शनि जनवरी में साल का पहला और महत्वपूर्ण गोचर करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Transit in january 2026 these zodiac will be lucky and get success in career
Shani Nakshatra Transit in January 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshatra Transit in January 2026: 20 जनवरी 2026 को शनि साल का पहला नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि कर्मफलदाता एक लंबी अवधि के बाद ही नक्षत्र गोचर करते हैं। चूंकि वह धीमी गति के साथ गोचर करते हैं, इसलिए उनका शुभ-अशुभ प्रभाव राशियों पर भी अधिक समय तक रहता है। वर्तमान में वह मीन में विराजमान हैं और पूरे वर्ष इसी राशि में रहने वाले हैं। हालांकि, मीन में रहते हुए शनि 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में एंट्री करेंगे। संयोग की बात यह है कि, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। ऐसे में शनि का अपने ही घर यानी नक्षत्र में आने से पर उनका प्रभाव और भी गई गुना बढ़ सकता है, जिससे कुछ राशि वालों को मनचाहा लाभ, सफलता और प्रयासों का पूर्ण फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Shani Nakshatra Transit in january 2026 these zodiac will be lucky and get success in career
Shani Nakshatra Transit in January 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। शनि के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि होगी और कहीं पर अटका धन आपको सुरक्षित रूप से प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने के साथ-साथ आपके संबंध भी अच्छे बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। नया घर या वाहन खरीदने के लिए किया गया निवेश आपको मनचाहा लाभ दे सकता है। खास बात यह है कि, स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। मानसिक रूप से स्थिर रहने वाली है। नई नौकरी या प्रमोशन का प्रस्ताव प्राप्त होगा।

Rahu Gochar 2026: राहु के गोचर से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, अचानक धन लाभ और तरक्की के योग
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर बनेगा ‘युति दृष्टि योग’, इन 3 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

Shani Nakshatra Transit in january 2026 these zodiac will be lucky and get success in career
Shani Nakshatra Transit in January 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय रचनात्मकता से भरा रहने वाला है। कला के क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। इस समय आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी और किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना बढ़ जाएगी। कर्क राशि के लोग प्रमोशन के लिए चुने जा सकते हैं, जिस कारण न केवल आपका प्रभाव बढ़ेगा बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन मजबूत होगा। जो लोग लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। लोगों में आपका प्रभाव पहले से कई गुना बढ़ेगा। जीवन में जो बड़ी समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थीं, वह समाप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Transit in january 2026 these zodiac will be lucky and get success in career
Shani Nakshatra Transit in January 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। शनि के प्रभाव से कार्यों को लेकर किए गए प्रयासों का फल आपको प्राप्त होने वाला है। मकर राशि के लोगों को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और समाज में भी आपके मान में इजाफा होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया घर आप खरीदेंगे। संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।
Chaturgrahi Yog: शनि की राशि कुंभ में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Nakshatra Gochar 2026: शतभिषा नक्षत्र में राहु का गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा अचानक धन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed