Surya Gochar: ज्योतिष के हिसाब से ग्रहों का बदलना हमारे जीवन पर असर डालता है। 15 मई 2026 को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि को सूर्य की शत्रु राशि माना जाता है, इसलिए इस समय सूर्य की ऊर्जा उतनी अनुकूल नहीं रहती। इसका असर कुछ लोगों के करियर, सेहत और रिश्तों पर पड़ सकता है। कुछ ज्योतिषवविदों के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को काम में रुकावट, थकान या तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए पहले से सावधान रहना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।
15 मई को सूर्य करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
15 मई 2026 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानें किन 4 राशियों के करियर, सेहत और धन पर पड़ सकता है नकारात्मक असर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
सूर्य का आपके लग्न/राशि में गोचर हो रहा है, लेकिन शत्रु राशि में होने के कारण इसके फल मिश्रित से प्रतिकूल रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे कार्यों में विलंब और बाधाएं आएंगी। आत्मबल में कमी तथा स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द, नेत्र पीड़ा आदि कष्ट दे सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लिए सूर्य का यह गोचर प्रतिकूल प्रभाव देने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर षड्यंत्र या राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्ति में बाधा आएगी। धन हानि के योग बन रहे हैं, अतः निवेश सोच-समझकर करें। वाणी पर संयम न रखने से दांपत्य और पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर संघर्ष को बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में अस्थिरता बनी रह सकती है तथा अचानक स्थान परिवर्तन या कार्यभार में बदलाव संभव है। मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर अधिक विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है।
कुंभ राशि के लिए सूर्य का गोचर सामान्य से प्रतिकूल फल दे सकता है। व्यापार में मंदी तथा कार्यों में बाधा के योग हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं या कार्य अंतिम समय में रुक सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आने की संभावना है, अतः विवादों से दूर रहना हितकर रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।