फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं नए अवसर

Tue, 05 May 2026 10:40 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:40 AM IST
सार

गजलक्ष्मी राजयोग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। यह योग 5 राशियों के लिए धन, करियर में तरक्की, मान-सम्मान और संपत्ति वृद्धि के संकेत दे रहा है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ।

विज्ञापन
Gaj Lakshmi Rajyog Effects 4 Zodiac Signs May Experience Financial Gains
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
ज्योतिषीय दृष्टि से जून 2026 का समय एक खास संयोग लेकर आ रहा है। 10 जून को देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की निकट युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह योग आमतौर पर धन, वैभव, करियर में प्रगति और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इस बार इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल संकेत दे रहा है। ऐसे में यह दौर कई लोगों के लिए बदलाव और उन्नति का रास्ता खोल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।
Gaj Lakshmi Rajyog Effects 4 Zodiac Signs May Experience Financial Gains
व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि

गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव कर्क राशि वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

Gaj Lakshmi Rajyog Effects 4 Zodiac Signs May Experience Financial Gains
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी और सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaj Lakshmi Rajyog Effects 4 Zodiac Signs May Experience Financial Gains
निवेश के लिए समय अनुकूल रह सकता है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि

तुला राशि के लिए यह राजयोग लाभकारी माना जा रहा है। कारोबार में बढ़ोतरी और किसी बड़ी डील के मिलने की संभावना है। निवेश के लिए समय अनुकूल रह सकता है, जिससे आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। साथ ही प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Gaj Lakshmi Rajyog Effects 4 Zodiac Signs May Experience Financial Gains
निवेश के लिहाज से समय आपके पक्ष में रह सकता है - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि

गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव धनु राशि के जातकों के लिए खास तौर पर अनुकूल रह सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। अटका हुआ या उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की संभावना है। निवेश के लिहाज से समय आपके पक्ष में रह सकता है, जिससे आगे अच्छा रिटर्न मिलने के योग बनते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed