Shani Nakshatra Parivartan 2025: 3 अक्तूबर 2025 को न्याय के देवता शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन वह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं, जिन्हें विवाह, संतान, ज्ञान और समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में शनि का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना कई राशियों के लिए उन्नति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा सहित अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में प्रगति मिलेगी और दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Lucky zodiac: 3 अक्तूबर से वृषभ संग इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव
Shani Nakshatra Parivartan 2025: 3 अक्तूबर 2025 को न्याय के देवता शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन वह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए व्यापार में लाभ लेकर आएगा। नई योजनाओं से अच्छा खासा मुनाफा होगा, जिस कारण आप वाहन, जमीन या कोई अन्य वस्तु खरीद सकते हैं। हालांकि, नए निवेश या संपत्ति से जुड़े सौदे भी सफल होंगे। रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो समाप्त होगी। स्वास्थ्य के मामले में भी सुधार देखने को मिलेगा और आपके अंदर उत्साह भरा रहेगा।
मिथुन राशि
शनि की कृपा से आपके अटके काम पूरे होंगे और विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलाव और अध्ययन करने वाला साबित होगा। परीक्षा में सफलता मिलने से आप करियर को एक नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। आपकी मेहनत और प्रयास आपकी पहचान बनेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ाने में सहयता करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
Navpancham Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति बना रहे हैं नवपंचम राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ
तुला राशि
आपके लिए समय खास रहेगा। व्यापार या करियर को लेकर जो भी निर्णय लेंगे उसमें लाभ होगा। इस दौरान विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी और जो काम पहले किसी कारणवश अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिल सकता है।
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 3 राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।