फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durlabh Yog: मार्गी शनि और वक्री गुरु का महासंयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

Fri, 25 Jul 2025 04:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 04:39 PM IST
सार

नवंबर 2025 में एक विशेष ग्रह संयोग बन रहा है, जहां कर्मों के फलदाता और न्याय के प्रतीक शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे, जबकि सुख-समृद्धि के ग्रह गुरु कर्क राशि में वक्री यानी उल्टी चाल में होंगे।

विज्ञापन
Shani Margi & Guru Vakri in Cancer Fortune and Prosperity for These Zodiac Signs
मार्गी शनि और वक्री गुरु का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

Durlabh Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। समय-समय पर ग्रह मार्गी और वक्री होते हैं, जो हमारी किस्मत, करियर, और समृद्धि को प्रभावित करते हैं। नवंबर 2025 में एक विशेष ग्रह संयोग बन रहा है, जहां कर्मों के फलदाता और न्याय के प्रतीक शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे, जबकि सुख-समृद्धि के ग्रह गुरु कर्क राशि में वक्री यानी उल्टी चाल में होंगे। इस अनोखे योग के कारण कुछ खास राशियों की किस्मत में जबरदस्त बदलाव और धन-संपदा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियां इस शुभ संयोग का पूरा लाभ उठा सकती हैं।


Hariyali Teej 2025: दुर्लभ योग में हरियाली तीज, पहली बार व्रत रखे रहे हैं तो जानें सही विधि और पूजा नियम
Hariyali Teej: हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Shani Margi & Guru Vakri in Cancer Fortune and Prosperity for These Zodiac Signs
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर 2025 का समय बेहद शुभ संकेत दे रहा है। गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव में वक्री होंगे, जबकि शनि देव कर्क राशि में मार्गी होंगे। इस अनोखे संयोग के कारण आपको अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा।

Shani Margi & Guru Vakri in Cancer Fortune and Prosperity for These Zodiac Signs
वैवाहिक जीवन में सुख और संतुलन बना रहेगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रह स्थिति आत्मबल और सौभाग्य का संकेत दे रही है। गुरु ग्रह आपकी ही राशि में वक्री होंगे, वहीं शनि देव आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य स्थान) में मार्गी होंगे। इस वजह से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और संतुलन बना रहेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे विदेश यात्रा या किसी धार्मिक कार्य में भागीदारी के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi & Guru Vakri in Cancer Fortune and Prosperity for These Zodiac Signs
कार्यस्थल पर सहयोगियों और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु और शनि की चाल सकारात्मक परिणाम देने वाली है। गुरु आपकी राशि से कर्म भाव में वक्री होंगे, जबकि शनि देव छठे भाव में सीधी चाल चलेंगे। इस समय नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता के अच्छे योग बनेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। जो लोग कानूनी मामलों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और व्यापारियों को विरोधियों से छुटकारा मिलेगा, जिससे बिजनेस में स्थिरता आएगी।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed