फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

Wed, 17 May 2023 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 May 2023 06:58 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Shash Mahapurush Gajkesari Rajyoga Know Lucky Zodiac Signs in Hindi
shani jayanti 2023: शनिदेव का जन्म हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। - फोटो : अमर उजाला

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर कर्मफलदाता, सूर्यपुत्र और न्याय के कारक भगवान शनि की जयंती मनाई जाती है। इस साल 19 मई 2023 को शनि जयंती है। ज्योतिशास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व होता है। सभी नौ ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और इन्हे क्रूर ग्रह माना जाता है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार के जिन जातकों की कुंडली में शनि की छाया अशुभ होती है या फिर कुंडली में तिरछी द्दष्टि पड़ती है उन्हें कई तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। शनिदेव किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि की यात्रा शुरू करते हैं। शास्त्रों में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। शनि जंयती का पर्व शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास मौका होता है। इस साल शनि जयंती बहुत ही खास है। ग्रहों की चाल के लिहाज से शनि जयंती के दिन कई  तरह के दुर्लभ और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शनि जयंती पर कुछ राशियों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी।


 
Shani Jayanti 2023 Shash Mahapurush Gajkesari Rajyoga Know Lucky Zodiac Signs in Hindi
शनि जयंती 2023 - फोटो : social media

शनि जयंती 2023 और शुभ राजयोग 
19 मई को अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार शनि जयंती पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शोभन योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। पंचाग गणना के मुताबिक शोभन योग शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शनि जयंती पर शनिदेव स्वंय की राशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। इन्हीं योगों के निर्माण से इस बार की शनि जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।

Shani Sade Sati: इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, रहना होगा आपको सतर्क

Shani Jayanti 2023 Shash Mahapurush Gajkesari Rajyoga Know Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
शनि जयंती पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा
मेष राशि 
आपकी राशि में शनिदेव एकादश भाव यानी कुंडली के पहल भाव में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा देने का काम करेगा। शनि देव की कृपा से इस समय व्यापार में मुनाफे की स्थिति वहीं मित्रों से सहयोग के योग दिखाई दे रहे हैं। शोध कार्य में लगे हुए जातक इस समय अच्छा परिणाम देने में समर्थ होंगे। बैंकिंग और मशीन के काम से जुड़े जातकों को कुछ नया करने को मिल सकता है। इस समय आपके सीनियर आपके ऊपर कृपा बनाकर रखने वाले हैं। 
Guru Chandal Yog: कालसर्प दोष से भी ज्यादा विनाशकारी है चांडाल दोष, जानें इस योग के संकेत और उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Shash Mahapurush Gajkesari Rajyoga Know Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शनि जयंती मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आपकी राशि में शनि इस समय नौवे भाव में और गुरु का गोचर एकादश भाव में हो रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अच्छे संकेत हैं। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहने वाली होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर काम में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
Shani Jayanti 2023 Shash Mahapurush Gajkesari Rajyoga Know Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि जयंती और इस दिन बना योग बहुत ही लाभकारी रहेगा। गजकेसरी योग से धन लाभ की अच्छी संभावना है। आपके परिवार की खुशियों में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed