Shani Vakri 2023: शनिदेव का कुंभ राशि में वक्री होना इन तीन राशि वालों के लिए दिलाएगा फायदा ही फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी ही राशि में शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि का कुंभ राशि में वक्री होना बहुत ही लाभ पहुंचाने वाला सिद्ध हो सकता है। शनि आपकी ही राशि के स्वामी है और आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की उम्मीद है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे। नई-नई योजनाओं में आपको काम करने का मौका मिलेगा। शनि के वक्री होने से जो आपके काम पिछले कई दिनों से रुके हुए थे वे अब गति पकड़ेंगे। घर और परिवार मे सुख-शांति रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा आने वाला है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 17 जून से शश राजयोग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए यह आने वाले कुछ दिन बहुत ही बेहतरीन बीतेंगे। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति संभव है। शनिदेव आपकी राशि से सप्तम भाव में होंगे। ऐसे में आपका मधुर संबंध घर के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों से अच्छा रहने वाला है। जो लोग अभी अविवाहित हैं उन्हें विवाह के लिए कई रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर अच्छा बीतेगा। सहयोगियों और अधिकारियों के संग आपके मधुर संबंध होंगे। जिन जातकों का कोई मसला कोर्ट-कचहरी में लंबित है उन्हें इसमें राहत मिलने की योग हैं।
वृश्चिक राशि
कुंभ राशि में शनि का वक्री होना और इससे शश राजयोग का निर्माण होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस योग से आपकी आर्थिक स्थितियों में पहले के मुकाबले बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। शनिदेव आपकी कुंडली में चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में आपके लिए जीवन में कई तरह की लग्जरी चीजें आएंगी जिसका आप लुफ्त उठाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस दौरान जो लोग जमीन-जायदाद और मकान से संबंधित काम करते हैं उनके लिए शनिदेव बहुत ही शुभ साबित होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे।