फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi: देवगुरु की राशि में शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों वालों को मिल सकती है खुशखबरी

Mon, 05 May 2025 03:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 May 2025 03:55 PM IST
सार

शनिदेव अभी मीन राशि में हैं और साल के अंत मार्गी होंगे, जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
shani gochar 2025 shani margi in meen rashi dec 2025 these zodiac sign will be lucky
शनिदेव होंगे मार्गी - फोटो : Adobe Stock
ज्योतिष में न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं और इस कारण से इनका प्रभाव धीरे-धीरे और लंबे समय तक होता है। शनि एक से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। आपको बता दें कि इस साल शनि का गोचर 29 मार्च को कुंभ से मीन राशि में हुआ है। शनि मीन राशि में साल 2027 तक रहेंगे। फिर इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि की चाल में बदलाव भी दिखेगा। शनिदेव जुलाई में वक्री होकर साल के अंत में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां को इससे लाभ मिलेगा। 
shani gochar 2025 shani margi in meen rashi dec 2025 these zodiac sign will be lucky
राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। शनिदे यहां से आपके कर्म भाव में मार्गी होंगे। इस कारण से आपके करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की के मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छ खास लाभ और कार्यो में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। वित्तीय मामलों में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग इस दौरान अपना व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी, वेतन वृद्धि और प्रमोशन के प्रबल योग हैं।  
shani gochar 2025 shani margi in meen rashi dec 2025 these zodiac sign will be lucky
राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी और शुभ रहेगा। शनिदेव आपके लिए आय भाव यानी लाभ के स्थान पर मार्गी होंगे। इस तरह से आपकी इनकम में अच्छी बढोतरी और आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि और प्रमोशन के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। मार्गी के दौरान आपको कोई बड़ा लाभ भी मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको अपने रुचि के अनुसार ही काम मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। 
Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2025 shani margi in meen rashi dec 2025 these zodiac sign will be lucky
राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनिदेव का सीधी चाल से चलना बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यहां शनिदेव आपकी राशि से चौथे भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद और वाहन का सुख मिल सकता है। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। सुविधाओ की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में यश और पदोउन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होगा।

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed