फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की वक्री चाल से इन राशियों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता

Sun, 20 Apr 2025 03:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Apr 2025 03:15 PM IST
सार

शनि के मीन राशि में गोचर करने के बाद अब शनि जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री होने का मतलब उल्टी चाल से होता है। शनि के वक्री होने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn vakri in pisces these zodiac sign will be lucky
शनि वक्री और इसका प्रभाव - फोटो : adobe stock

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की विशेष भूमिका होती है। जब कुंडली में शनि शुभ हो तो ऐसे जातक का जीवन संवार देते हैं वहीं जब कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो शनि जीवन में तरह-तरह के कष्ट देते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। ये एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। इस तरह से शनि एक राशि में दोबारा आने के लिए 30 वर्षों का समय लगाते हैं। आपको बता दें शनि बीते 29 मार्च को अपनी राशि परिवर्तन करते हुए कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि के मीन राशि में गोचर करने के बाद अब शनि जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री होने का मतलब उल्टी चाल से होता है। शनि के वक्री होने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा  शनि के वक्री होने तीन राशियां ऐसी हैं जिनको इसका लाभ सबसे ज्यादा मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

shani gochar 2025 saturn vakri in pisces these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से दसवें भाव यानी कर्म स्थान पर वक्री होंगे। ऐसे में आपको करियर कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग इस दौरान अपना व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी, वेतन वृद्धि और प्रमोशन के प्रबल योग हैं। 

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख
 
shani gochar 2025 saturn vakri in pisces these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए शनिदेव का वक्री होना अच्छा साबित होगा। शनिदेव यहां से आपकी राशि से नवम भाव में वक्री होंगे। नवम भाव भाग्य का भाव होता है। ऐसे में आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको अपने रुचि के अनुसार ही काम मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn vakri in pisces these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनिदेव का वक्री होना कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा। शनि यहां आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्थान पर वक्री होंगे। ऐसे में आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन में सुख-सुविधाओ की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में यश और पदोउन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होगा। मकान और जमीन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। 

Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed