फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2025 तक शनिदेव इन राशि वालों पर रखेंगे अपनी शुभ द्दष्टि, मिलेंगी सफलताएं और होगा धन लाभ

Sat, 11 May 2024 01:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 May 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
shani gochar 2024 make shash rajyog these zodiac sign will be success and get money
कुंभ राशि में शनि देव विराजमान - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि कर्मफलदाता और न्याय के देवता हैं। सभी ग्रहों में शनि को सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब ढाई वर्ष का समय लेते हैं। शनि के एक राशि में ढाई वर्ष तक रहने के कारण दोबारा से उसी राशि में आने के लिए 30 वर्ष का समय लगता है। शनि अभी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में हैं। कुंभ शनिदेव की मूल त्रिकोण भी है। शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में साल 2025 तक रहेंगे। शनि के मूल त्रिकोण राशि में रहने के कारण शश राजयोग का निर्माण हुआ। ज्योतिष में शश राजयोग को पंच महापुरुष योगों में गिना जाता है। साल 2025 तक शनि के मूल त्रिकोण राशि में रहने और फिर शश राजयोग के कारण कुछ राशि के जातकों के ऊपर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। 

shani gochar 2024 make shash rajyog these zodiac sign will be success and get money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं और तुला राशि के जातकों के लिए शश राजयोग उनके जीवन में सफलताएं लाएगा। आपके जो काम लंबे समय से रुके हो वे पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां और संपन्नता आएंगी। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। 
shani gochar 2024 make shash rajyog these zodiac sign will be success and get money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपकी राशि में बना शश राजयोग चौथे भाव में बन रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जिसे आप स्वीकार्य कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। करियर के लिहाज से आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2024 make shash rajyog these zodiac sign will be success and get money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा। जो जातक बिजनेस में हैं उन्हे अपने व्यापार को विस्तार देने में अच्छी सहायता प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं और यह बदलाव एक शुभ संकेत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलताएं हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सदस्यों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed