{"_id":"663f10240b166459f2030e1f","slug":"budh-gochar-2024-mercury-transit-in-aries-these-zodiac-sign-could-be-lucky-2024-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 10 मई की शायं 06 बजकर 43 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ इनकी नीच राशि की यात्रा संपन्न हो जाएगी। मेष राशि पर गोचर करते हुए ये 31मई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आपकी राशि पर बुध का गोचरकाल काफी मिला-जुला फलकारक रहेगा। प्रभाव वृद्धि तो होगी लेकिन किसी न किसी कारण से गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी।

वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग प्राप्ति के योग। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा।

मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा विशेष करके आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद बंधेगी। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो वह भी उत्तम रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही जमीन-जायदाद तथा पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो वह भी उत्तम रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे।