फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Transit : 12 जुलाई से मकर राशि में शनि की उल्टी चाल, इन राशि वालों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टकारी चरण

Wed, 06 Jul 2022 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Shani Dev Transit In Capricorn 2022 Worst Phase Of Sade Sati Will Start For These Zodiac Signs
shani gochar 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार मकर राशि में शनि के आने की वजह से दोबारा से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। - फोटो : अमर उजाला

बीते 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में आने के बाद न्याय और कर्मफलदाता शनि 12 जुलाई को वक्री चाल चलते हुए फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन और चाल बदलने का विशेष महत्व होता है। शनि की चाल में बदलाव आने से कई राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या आरंभ हो जाएगी। वहीं कुछ राशि के लोगों का इससे राहत भी मिलेगी। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं,ऐसे में पूरे राशि चक्र को पूरे करने में इन्हें 30 वर्षों का समय लगता है। व्यक्ति के जीवन में एक या दो बार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जरूर लगती है। शनि की साढ़ेसाती लगने पर व्यक्ति के कार्यों में लगातार बाधाएं आने लगती हैं। शनि अब पूरे साल दोबारा से मकर राशि में रहेंगे। फिर इसके बाद 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से देखा जाए तो साल 2022 में शनि दो बार अपनी राशि बदलेंगे।  

Shani Dev Transit In Capricorn 2022 Worst Phase Of Sade Sati Will Start For These Zodiac Signs
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिष गणना के अनुसार मकर राशि में शनि के आने की वजह से दोबारा से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वहीं शनि के कुंभ से मकर राशि में गोचर करने पर मीन राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। आपको बता दें कि धनु राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण रहेगा। मकर व कुंभ राशि भी शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ऐसे में 12 जुलाई के बाद से धनु,मकर और कुंभ राशि के जातकों पर नौकरी,व्यापार और सेहत के मामले में सचेत रहने की जरूरत होगी।
Shani Dev Transit In Capricorn 2022 Worst Phase Of Sade Sati Will Start For These Zodiac Signs
Shani Amavasya - फोटो : iStock

इन राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव
अभी के समय में देखा जाए तो कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। 12 जुलाई के बाद जैसे ही शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या दोबारा से आरंभ हो जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो मिथुन राशि के लिए शनि का गोचर कुंडली में आठवें भाव में और तुला राशि पर शनि के तिरछी नजर रहेगा। इस तरह से देखा जाए तो इन दो राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Transit In Capricorn 2022 Worst Phase Of Sade Sati Will Start For These Zodiac Signs
- फोटो : Instagram
अब इन राशियों पर रहेगी शनि की नजरें
12 जुलाई से शनि के मकर राशि में वक्री चाल की वजह से कर्क राशि वालों पर शनि की सीधी द्दष्टि रहेगी। तुला राशि पर शनि की टेढ़ी नजर होने समस्याओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। मानसिक परिशानियों में बढ़ोत्तरी होगी। धन की हानि और सेहत में गिरावट के भी संकेत हैं। वहीं मीन राशि के जातकों पर शनि की तीसरी द्दष्टि होने से इनके ऊपर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
Shani Dev Transit In Capricorn 2022 Worst Phase Of Sade Sati Will Start For These Zodiac Signs
मकर राशि में शनि
शनि के राशि परिवर्तन से इन 7 राशियों पर होगा असर
ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह की चाल में बदलाव का शुभ-अशुभ असर देखने को जरूर मिलता है। शनि के राशि परिवर्तन से धनु, मकर, कुंभ, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों पर पड़ेगा। इन 7 राशि के जातकों के जीवन में शनि का प्रभाव रहेगा जिसके कारण से इनके जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ बाकी बची 5 राशियों के ऊपर भी कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed