फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Uday: न्याय के देवता शनि होंगे उदय, 30 साल बाद इन राशियों पर बरसेगा सौभाग्य

Sun, 04 Jan 2026 01:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 01:39 PM IST
सार

Shani Uday 2026: अप्रैल 2026 में शनि देव मीन राशि में उदित होंगे, जिससे कुछ राशियों के भाग्य में बड़ा बदलाव आएगा। नई नौकरी और आय में वृद्धि के योग बनेंगे, करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
Shani Dev’s Blessings After 30 Years Big Gains in Job and Business Predicted of These Zodiac Signs
शनि उदय 2026 - फोटो : amar ujala

Shani Dev Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश माना जाता है। शनि समय-समय पर उदित और अस्त होते रहते हैं, और उनका प्रभाव न केवल व्यक्ति के जीवन पर बल्कि पूरे देश और दुनिया की परिस्थितियों पर भी देखने को मिलता है। शनि का उदय विशेष रूप से जीवन में बड़े बदलाव और अवसर लेकर आता है। उनका उदय किसी भी जातक के कर्म और प्रयासों के अनुसार फल देता है, इसलिए इसे ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।


Shani Dev Remedies: ये फूल दिलाएंगे शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रकोप से छुटकारा, जानें उपाय
अप्रैल 2026 में शनि देव मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं। इस समय कुछ राशियों के लिए भाग्य बदलने के योग बन रहे हैं। शनि के इस उदय से नई नौकरी के अवसर खुल सकते हैं, साथ ही आय में भी जबरदस्त वृद्धि होने के संकेत हैं। यह समय करियर और आर्थिक मजबूती के लिहाज से बहुत ही शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, कौन-सी राशियां इस शुभ गोचर से सबसे अधिक लाभान्वित होने वाली हैं।
Visphotak Yog 2026: फरवरी में राहु-मंगल युति से बनेगा ‘विस्फोटक योग’, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shani Dev’s Blessings After 30 Years Big Gains in Job and Business Predicted of These Zodiac Signs
साथ ही नई योजनाओं में सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
शनि देव का उदित होना वृष राशि के जातकों को आय़ और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही नई योजनाओं में सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। वहीं इस दौरान आपके साहस और संतुलित निर्णय आपको सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

Shani Dev’s Blessings After 30 Years Big Gains in Job and Business Predicted of These Zodiac Signs
कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की सराहना होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर उदित होंगे। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम - कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की सराहना होगी। साथ ही संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा और आपके निर्णय बुद्धिमत्ता और समझदारी से भरपूर रहेंगे। इस अवधि में नए निवेश या व्यवसायिक अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वहीं जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev’s Blessings After 30 Years Big Gains in Job and Business Predicted of These Zodiac Signs
नए प्रोजेक्ट और योजनाओं में सफलता मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं नए प्रोजेक्ट और योजनाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान धन, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप लोग कोई नया वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed