फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2023: चार नवंबर से शनि देव होंगे मार्गी, इन राशि के लोगों के करियर में उन्नति और धन लाभ के योग

Mon, 30 Oct 2023 02:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Oct 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
Shani Dev Margi 2023 Before Diwali These 3 Zodiac Signs Will be Lucky And Growth In Carrer
shani margi 2023: शनि देव के मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव होगा।
Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का मनुष्य के जीवन पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर जब शनि देव से संबंधित कोई भी परिवर्तन होता है तो उसका पृथ्वी पर और पृथ्वी पर रहने वाले लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। शनि देव नौ ग्रहों में सबसे गूढ़ और रहस्यमई ग्रह माने गए हैं। इसके अलावा उनकी चाल भी सबसे धीमी है। यानी मनुष्य के कर्मों का परिणाम देने वाले शनिदेव ही हैं। 4 नवंबर को कुंभ राशि में शनि देव वक्र गति से मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव संतुलन और न्याय के कारक हैं। शनिदेव की कृपा से मनुष्य अपने जीवन में धीरे-धीरे ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से तीन राशि के जातकों को बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आइए समझते हैं कि वह 3 राशियां कौन-कौन सी हैं। 


Ketu Gochar 2023: केतु का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत और धन लाभ के प्रबल योग
Trending Videos
Shani Dev Margi 2023 Before Diwali These 3 Zodiac Signs Will be Lucky And Growth In Carrer
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
वृष राशि के जातकों के लिए शनि देव उनके दशम भाव में मार्गी होंगे। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके द्वादश भाव, आपके चतुर्थ भाव और आपके सप्तम भाव पर होगी। शनिदेव जब गोचर में मार्गी होंगे तो उसके प्रभाव से वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में की गई उनकी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले के लिहाज से देखें तो जो चीज आपने सोची थी अब उन चीजों के फलीभूत होने का समय नजदीक आ चुका है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो भी आपके लिए समय अनुकूल है। 

व्यापारी वर्ग के लिए एक से अधिक आय के स्रोत खुल सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेशी यात्राएं होंगी। अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। यह प्रबल संभावना है कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ी नौकरी मिल जाए या आप जहां काम कर रहे हैं वहीं आपको पदोन्नति हो जाए। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अद्भुत परिणाम देने वाला रहेगा। 
 
Shani Dev Margi 2023 Before Diwali These 3 Zodiac Signs Will be Lucky And Growth In Carrer
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव छठे भाव में मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष में इस भाव से नौकरी और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपकी अष्टम भाव द्वादश भाव और तीसरे भाव पर होगी। कन्या राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी होना उनकी इच्छाओं को पूरी करने वाला रहेगा। आपकी नौकरी में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा और आपके कार्य को सराहा भी जाएगा। कार्य के सिलसिले में आपकी विदेश यात्राएं होंगी और आपको कई प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करने का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है।

शनिदेव जब मार्गी होंगे तो ज्योतिष तंत्र मंत्र और गूढ़ विधाओं से जुड़े जातक सफलता प्राप्त करेंगे। शनि के मार्गी होने से कन्या राशि के जातकों को अचानक से कोई बड़े धन की प्राप्ति भी हो सकती है। इस समय शनि देव की कृपा से आपके शत्रुओं का संपूर्ण नाश करने में आप पूरी तरह से समर्थ होंगे, इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आप बुलंदियों को प्राप्त करने वाले रहेंगे। शनिदेव के मार्गी होने से आपके साहस और पराक्रम में अच्छी वृद्धि होगी और आपकी कंपनी को नए निवेश की प्राप्ति भी संभव है। कुल मिलाकर शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए भाग्य की वृद्धि करने वाला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Margi 2023 Before Diwali These 3 Zodiac Signs Will be Lucky And Growth In Carrer
rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव तीसरे स्थान में मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष में इस भाव से मनुष्य के साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शनिदेव की दृष्टि आपके पंचम स्थान नवम भाव और द्वादश भाव पर होगी। शनिदेव के मार्गी होने से मीडिया लेखन और जनसंचार से जुड़े जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है की शनिदेव के मार्गी होने से कई वरिष्ठ लोगों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी और आप अपने बुद्धि कौशल से कई बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। 

प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने में समर्थ होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि शनि मार्गी होने के बाद आप अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से परिचित भी करवा सकते हैं। शनिदेव के मार्गी होने से आपसी रिश्तों की समझ और गर्माहट और बढ़ने वाली है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। आयात निर्यात से जुड़े व्यापारियों को अच्छे धन की प्राप्ति होगी। शनि देव के मार्गी होने से आपकी धार्मिक यात्राएं भी होगी इसके अलावा आपके पिता और आपके गुरुओं का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।

November Horoscope 2023: आपके लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed