फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati: जानिए क्यों नहीं होता इन 3 राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का असर ?

Fri, 19 May 2023 12:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 19 May 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Shani Dev Favorite Zodiac Signs No Effects On Shani Sade Sati These Rashi
shani sade sati 2023 - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati: आज शनि जयंती है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा-उपासना और दर्शन करने से कुंडली में मौजूद शनिदोष दूर हो जाते हैं। ज्योषिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है इस कारण से जिन जातकों के ऊपर शनि की अशुभ छाया पड़ती है उनके जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं। लेकिन दूसरी तरफ शनि ग्रह के आशीर्वाद से जातकों की जीवन रातों रात बदल जाता है। व्यक्ति के जीवन में सभी तरह के सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। 

Shani Dev Favorite Zodiac Signs No Effects On Shani Sade Sati These Rashi
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला

शनिदेव का न्याय और कर्मफलदाता भी माना जाता है। यह कर्म के अनुसार जातकों को शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव की धीमी चाल की वजह से यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं फिर इसके दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और कुछ पर ढैय्या शुरू हो जाती है। साढे़साती के दौरान जातकों के ऊपर सात साल तक शनि का प्रभाव रहता है। साढ़ेसाती और ढैय्या होने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

Shani Dev Favorite Zodiac Signs No Effects On Shani Sade Sati These Rashi
shani gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
इन 3 राशियों के ऊपर नहीं रहता है साढ़ेसाती का असर
शनि एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में किसी ग्रह की शुभ दशा अगर पहले चल रही हो और उस पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाए तो ऐसे समय पर शनिदेव की अशुभ छाया बहुत कम पड़ती है। ऐसे स्थिति में शनि का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के कार्यों पर नहीं पड़ता है। 
Shani Jayanti 2023: आज शुभ योग में शनि जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Favorite Zodiac Signs No Effects On Shani Sade Sati These Rashi
Shani Amavasya - फोटो : iStock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। ये राशियां होती है मकर और कुंभ। इसके अलावा तुला राशि शनिदेव की उच्च की राशि होती है। इस तरह से जब भी इन राशियों के ऊपर साढ़ेसाती का प्रभाव होता है तब कुंभ,मकर और तुला राशि के ऊपर इसका ज्यादा असर नहीं होता है। 
Shani Jayanti 2023: 19 मई को है शनि जयंती, इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा
विज्ञापन
Shani Dev Favorite Zodiac Signs No Effects On Shani Sade Sati These Rashi
शनिदेव
जब किसी जातक की कुंडली में शनि तीसरे, छठे, आठवें और बारहवें भाव में उच्च की स्थिति में मौजूद रहते हैं तो जातक के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं पड़ता है। शनि ऐसे स्थिति में इन राशियों के ऊपर साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed