फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2025: कब है सावन माह की शिवरात्रि, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Tue, 08 Jul 2025 11:38 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है, लेकिन जब यह तिथि सावन महीने में पड़ती है, तो इसका आध्यात्मिक महत्व कई गुना अधिक हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस बार सावन माह की शिवरात्रि कब मनाई जाएगी है।

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Date Puja Shubh Muhurat Tithi in hindi Sawan Shivratri Kab Hai
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock

Sawan Masik Shivratri 2025 Date And Time: हिंदू धर्म में सावन माह को अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। पूरे सावन भर श्रद्धालु शिवजी की उपासना करते हैं और जलाभिषेक से उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का महत्व और भी बढ़ जाता है। मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है, लेकिन जब यह तिथि सावन महीने में पड़ती है, तो इसका आध्यात्मिक महत्व कई गुना अधिक हो जाता है।



Sawan 2025: क्यों भगवान शिव को प्रिय है सावन का महीना, जानें धार्मिक महत्व
First Sawan Somwar 2025: कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Sawan Shivratri 2025 Date Puja Shubh Muhurat Tithi in hindi Sawan Shivratri Kab Hai
सावन शिवरात्रि 2025 तिथि - फोटो : freepik
सावन शिवरात्रि 2025 तिथि
पंचांग के अनुसार सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 जुलाई 2025 को सुबह 4:39 बजे से होगी और यह तिथि अगले दिन 24 जुलाई को रात 2:28 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार सावन शिवरात्रि का व्रत 23 जुलाई, बुधवार को रखा जाएगा।
Sawan Shivratri 2025 Date Puja Shubh Muhurat Tithi in hindi Sawan Shivratri Kab Hai
शिव पूजन का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe stock

शिव पूजन का शुभ मुहूर्त
सावन मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा रात्रि के समय की जाती है, जिसे निशिता काल कहा जाता है। इस बार पूजा का सर्वोत्तम समय 24 जुलाई को रात 12:07 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में कुल 41 मिनट का समय होगा, जो कि शिव पूजन और जलाभिषेक के लिए सबसे शुभ माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Date Puja Shubh Muhurat Tithi in hindi Sawan Shivratri Kab Hai
सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
मान्यताओं के अनुसार सावन की शिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन किया गया व्रत और पूजन वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति बनाए रखता है। यह व्रत विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं और विवाहित महिलाओं के लिए फलदायक माना जाता है। 

Sawan 2025: जुलाई में इस दिन से शुरू होगा श्रावण मास, जानें कितने सोमवार पड़ेंगे और क्या है महत्व?

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Date Puja Shubh Muhurat Tithi in hindi Sawan Shivratri Kab Hai
सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, बेलपत्र, धतूरा और आक चढ़ाकर शिवजी को प्रसन्न किया जाता है। भक्तों का मानना है कि इस दिन शिव जी की सच्चे मन से की गई उपासना सारे पापों को नष्ट करती है और मोक्ष की प्राप्ति कराती है।

Sawan 2025: जलाभिषेक के लिए मणिकर्णिका से उठाएंगे जल, 125 यादव बंधु जाएंगे गर्भगृह में; जान लें ये नियम


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed