फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: जुलाई में इस दिन से शुरू होगा श्रावण मास, जानें कितने सोमवार पड़ेंगे और क्या है महत्व?

Wed, 28 May 2025 06:59 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 28 May 2025 06:59 PM IST
सार

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होने के कारण विशेष महत्व रखता है। इस दौरान सोमवार का भी अपना खास महत्व होता है। ऐसे में, कई लोगों के मन में सवाल है कि इस साल सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2025 start date end date know how many Mondays will fall in sawan and its importance in hindi
Sawan 2025 - फोटो : freepik

Sawan 2025 Start Date: हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है, जिसे सावन के नाम से भी जाना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और माना जाता है कि इस दौरान भोलेनाथ पृथ्वी पर वास करते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और व्रत का समय होता है। इस दौरान देश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जो शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और भांग-धतूरा चढ़ाकर महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।


सावन का महीना प्रकृति के हरे-भरे रूप को भी दर्शाता है, जब चारों ओर हरियाली छाई रहती है और वातावरण मनमोहक होता है। इस माह में शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। भक्तों को इस पवित्र मास में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से पूजा-अर्चना और नियमों का पालन करना चाहिए। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि इस श्रावण मास में कितने सोमवार पड़ेगे किस-किस तारीख को पड़ेगें।
Sawan 2025 start date end date know how many Mondays will fall in sawan and its importance in hindi
Sawan 2025 Date - फोटो : adobe

कब से शुरू हो रहा है सावन 2025?
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में श्रावण मास की शुरुआत शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 से हो रही है। यह पवित्र महीना पूरे 30 दिनों का होगा और इसका समापन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को होगा। इन दिनों में भगवान शिव की आराधना करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Rambha Teej 2025: रंभा तीज व्रत पर करें इस कथा का पाठ, जानें पूजा मुहूर्त और विधि

Sawan 2025 start date end date know how many Mondays will fall in sawan and its importance in hindi
Sawan - फोटो : freepik

सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे?
सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन कब है? जान लें राखी बांधने के शुभ मुहूर्त से लेकर भद्रा काल तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 start date end date know how many Mondays will fall in sawan and its importance in hindi
Sawan - फोटो : amar ujala

साल 2025 में सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे।
पहला सावन सोमवार व्रत: 14 जुलाई 2025 (सोमवार)
दूसरा सावन सोमवार व्रत: 21 जुलाई 2025 (सोमवार)
तीसरा सावन सोमवार व्रत: 28 जुलाई 2025 (सोमवार)
चौथा सावन सोमवार व्रत: 04 अगस्त 2025 (सोमवार)

विज्ञापन
Sawan 2025 start date end date know how many Mondays will fall in sawan and its importance in hindi
महादेव का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सावन मास का धार्मिक महत्व
श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने इसी माह में पीकर सृष्टि को बचाया था, जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया था। यह वजह है कि भगवान शिव को 'नीलकंठ' भी कहा जाता है। तभी से इस माह में शिव पूजा का विशेष महत्व है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed