सावन का पवित्र महीना जारी है और देवों के देव महादेव को यह महीना सबसे ज्यादा प्रिय होता है। श्रावण माह में भगवान भोलनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। सावन महीने में आने सभी सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन सोमवार पर व्रत रखने और भगवान भोलेभंडारी की पूजन अर्चना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन माह के सभी सोमवार पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार पड़ रहा है। इस दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र के साथ गजकेसरी योग और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है।
{"_id":"66a205251a667c08d00e0894","slug":"sawan-2024-on-2nd-sawan-somwar-make-gaj-kesari-trigrahi-yoga-jupiter-and-moon-conjunction-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 जुलाई से इन तीन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
29 जुलाई से इन तीन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा
Thu, 25 Jul 2024 01:27 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2024
- फोटो : freepik
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 जुलाई को चंद्रमा मेष राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चंद्रमा चलते हैं ये एक राशि में ढाई दिन ही रहते हैं। 29 जुलाई को चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर करते ही पहले से ही वृषभ राशि में मौजूद गुरु के साथ होकर गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं वृषभ राशि में पहले से महान और पराक्रमी ग्रह मंगल विराजमान हैं जिस कारण से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस तरह से सावन के दूसरे सोमवार पर वृषभ राशि में चंद्रमा, मंगल और गुरु की युति बनेगी। ऐसे में 29 जुलाई के बाद गजकेसरी और त्रिग्रही योग से कुछ राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में 29 जुलाई को बना गजकेसरी और त्रिग्रही योग आपकी राशि के दूसरे भाव में बनेगा। आपके मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। जो कार्य पिछले कई दिनों से नहीं हो पा रहे थे उसमें अब सफलता मिलेगी। धन लाभ के अच्छे और सुनहरे मौके आपको मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति और कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि
सावन के दूसरे सोमवार पर बना गजकेसरी योग आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जो बाधाएं आपके जीवन में लगातार आ रही थी वह अब दूर होंगी। धन लाभ के अच्छे मौके बनेंगे। आपको अपने लक्ष्यों में सफलताएं हासिल होंगी। कार्यस्थल पर आपके उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में उनकी खोज पूरी होगी। एक साथ आपको कई मौके मिल सकते हैं। व्यापार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यो में कामयाबी का स्तर बढ़ेगा। वाहन और संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर राशि
गजकेसरी और त्रिग्रही योग का लाभ मकर राशि वालों को सबसे ज्यादा मिलेगा। पूरे सावन माह में भोलेनाथ की कृपा मिलने से आपके सारे काम पूर्ण होंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि और परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। धन-दौलत और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता के योग हैं।