फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ , मेहरबान रहेंगे शनिदेव

Tue, 16 Apr 2024 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Apr 2024 03:49 PM IST
सार

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी जातकों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें शनि 6 अप्रैल को गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर कर चुके हैं जो 3 अक्तूबर 2024 तक इसी में रहेंगे।

विज्ञापन
saturn transit in purva bhadrapada nakshatra know impact
6 अप्रैल को गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर कर चुके हैं - फोटो : अमर उजाला

शनि सभी ग्रहों में ऐसे ग्रह हैं जो सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब ढाई साल का समय लेते हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। यह व्यक्ति को उनके अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और साल 2025 में राशि बदलेंगे। शनि जहां ढाई वर्षों बाद राशि बदलते हैं तो वहीं समय-समय पर शनि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी जातकों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें शनि 6 अप्रैल को गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर कर चुके हैं जो 3 अक्तूबर 2024 तक इसी में रहेंगे। शनि के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से शनि का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर शनि का शुभ प्रभाव पड़ेगा। 



मंगल का मीन राशि में गोचर और चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

saturn transit in purva bhadrapada nakshatra know impact
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों को करियर-बिजनेस में अच्छा खासा लाभ मिलेगी। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और शुक्र का शनि के साथ मित्रता का भाव रहता है। अधूरे पड़े कार्यों में आपको गति मिलेगी। कार्य सफल और पूर्ण होंगे। तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी जिससे आपके कार्यों में आने वाली अड़चने दूर होंगी। आपको मुश्किलों से निजात मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधा में  इजाफा मिलेगा। 

Sun Transit 2024: सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत

saturn transit in purva bhadrapada nakshatra know impact
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान रहेंगे। शनि की चाल में बदलाव लाभकारी साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए उनका रिजल्ट अच्छा आ सकता है।  नौकरीपेशा जातकों तरक्की और वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit in purva bhadrapada nakshatra know impact
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिदेव सातवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में जो जातक व्यापार में किसी के साथ साझेदार हैं उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में अच्छा-खासा लाभ मिलने के योग है। आपको अतिरिक्त आय का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन मे चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed