फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2024: सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत

Sun, 14 Apr 2024 01:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 Apr 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Sun Transit in Aries 2024 Surya Ka Mesh Rashi Me Gochar Know Lucky Zodiac Signs
सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 13 अप्रैल की रात्रि 09 बजकर 04 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 14 मई की  05 बजकर 54 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। मेष राशि इनकी उच्चराशिगत राशि है अतः इस पर गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
Sun Transit in Aries 2024 Surya Ka Mesh Rashi Me Gochar Know Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
आपकी राशि पर गोचर करते हुए उच्चराशिगत सूर्य का प्रभाव हर तरह से पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से सावधान रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
Sun Transit in Aries 2024 Surya Ka Mesh Rashi Me Gochar Know Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों  तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit in Aries 2024 Surya Ka Mesh Rashi Me Gochar Know Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव हर प्रकार से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध मजबूत होंगे। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर आति अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से समय सर्वथा अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Sun Transit in Aries 2024 Surya Ka Mesh Rashi Me Gochar Know Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन अथवा प्रमोशन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed