नए साल 24 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि में प्रवेश करेगा। शनि के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। यह वृष राशि के जातकों की कुंडली में नवम भाव में गोचर करेगा। आइए जानते हैं वृष राशि में शनि के गोचर 2020 का प्रभाव...
2 of 5
शनिदेव
- फोटो : shani jayanti
साल 2020 में वृष राशि पर शनि की साढ़ेसाती
नए वर्ष में वृष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा।
3 of 5
करियर राशिफल 2020
- फोटो : career
शनि गोचर 2020 के प्रभाव से काम-काज
कार्य-स्थल में मेहनत अधिक होने के बाद लाभ के आसार कम नज़र आ रहे हैं। सब्र और धैर्य से ही काम करें तो बेहतर रहेगा। प्रमोशन के बारे सोच रहे हैं तो ये शनि का गोचर अभी और इंतज़ार करवायेगा। नई नौकरी के लिए भी साल की शुरुआत ही बेहतर रहेगी साल के मध्य में आ कर कोई बदलाव न करें।
4 of 5
राशिफल 2020
- फोटो : rashifal
शनि गोचर का सेहत पर असर
सेहत के मामले में आपको भी चौकन्ना रहना होगा। इस वर्ष आलस को भी अपने से दूर रखें नही तो कल पर काम टालने की आदत से कुछ महत्वपूर्ण कार्य हाथ से निकल जाएंगे।
शनि गोचर का परिवार पर असर
शनि का भाग्य स्थान में गोचर होने से पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। इस दौरान आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। पिताजी की सेहत भी बिगड़ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और पिताजी को नाराज होने का मौका न दें।