फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Ast: जल्द ही शनि होने जा रहे हैं अस्त, इन चार राशि के जातकों को हो सकती है परेशानी

Wed, 05 Feb 2025 12:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 12:00 PM IST
सार

Shani Asta Effects:  इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और फरवरी माह के अंत में वो अस्त हो जाएंगे। शनि इस दौरान 40 दिनों तक अस्त रहेंगे, और कुछ राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार आदि पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

विज्ञापन
Saturn Combust will destroy these 4 Zodiac signs people will face those losses in hindi
Shani Ast Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : amar ujala

Shani Asta 2025: नवग्रहों में शनि ऐसे ग्रह हैं जिसकी गति सबसे धीमी होती है। शनि देव सामान्य तौर पर एक राशि में लगभग ढाई वर्ष रहते हैं। इस वजह से उनके परिवर्तन का दीर्घकालिक और गहरा प्रभाव पड़ता है। जब शनि अशुभ स्थिति में होते हैं, तो वे जीवन में बहुत बड़े उलटफेर कर सकते हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और फरवरी माह के अंत में वो अस्त हो जाएंगे। शनि इस दौरान 40 दिनों तक अस्त रहेंगे, और कुछ राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार आदि पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इसलिए इस दौरान इन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 



जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत निकट पहुंचता है, तो उसकी तेज रोशनी के कारण वह अस्त हो जाता है, जिससे उसकी शक्ति कम हो जाती है और वह अशुभ फल देने लगता है। कुछ राशियों पर अस्त ग्रह का प्रभाव अधिक नकारात्मक होता है। शनिदेव 28 फरवरी, 2025 से अस्त अवस्था में जाएंगे। उनकी यह अस्त अवधि कुल 40 दिनों की होगी। शनिदेव 9 अप्रैल, 2025 उदित होंगे। शनि अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे है और वे इसी राशि में अस्त और उदित होंगे। बता दें कि शनि साल 2025 में 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।

Lucky Rashiyan: फरवरी के पहले सप्ताह में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, बन रहा है गजकेसरी राजयोग

Saturn Combust will destroy these 4 Zodiac signs people will face those losses in hindi
Shani Ast Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होने पर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसके दुष्प्रभाव से आपकी छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बातचीत करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ सकती है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छी तरह से विचार कर लें और किसी जानकार से सलाह-मशवरा लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Saturn Combust will destroy these 4 Zodiac signs people will face those losses in hindi
Shani Ast Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को भी शनि के अस्त होने के बाद उसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान करियर में समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए इस समय को सावधानी से बिताएं। आप शनि अस्त के दौरान ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा अपने करीबी लोगों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए कोई भी बात करते समय सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn Combust will destroy these 4 Zodiac signs people will face those losses in hindi
Shani Ast Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, और वे अपने शत्रु ग्रह शनि के निकट रहेंगे। इस कारण, शनि का अस्त होना सिंह राशि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस दौरान आपके व्यापार में भी समस्याएं आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है, शांति बनाएं रखें। धन हानि के आसार भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Saturn Combust will destroy these 4 Zodiac signs people will face those losses in hindi
Shani Ast Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
मकर राशि के स्वामी शनि हैं, और शनि का अस्त होना मकर राशि के जातकों के लिए तनाव और हानि का कारण बनेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। आपके द्वारा कहे गए शब्द किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संभव है आपकी बातों से लोग नाराज रहें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed