Saptahik Love Rashifal: 22 जून से 28 जून का सप्ताह रिश्तों, भावनाओं और आपसी समझ को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान चंद्रमा विभिन्न राशियों से गुजरते हुए आपके मनोभावों और संबंधों पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यावहारिक सोच और सहयोग की भावना बढ़ेगी, वहीं मध्य भाग में प्रेम, सामंजस्य और संवाद को बल मिलेगा। सप्ताह के अंत की ओर भावनाएं अधिक गहरी और संवेदनशील हो सकती हैं, जिससे दिल की बातों को समझने और व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान छोटे-छोटे स्नेहपूर्ण प्रयास, अपनों के लिए निकाला गया समय और खुलकर की गई बातचीत रिश्तों को नई मजबूती देने का काम करेगी।
Nirjala Ekadashi 2026: इस साल निर्जला एकादशी पर खुलेगा इन राशि वालों का भाग्य, नौकरी-धन लाभ के बनेंगे खास योग
Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
साप्ताहिक मेष लव राशिफल (Weekly Aries Love Horoscope): इस सप्ताह रिश्तों में व्यावहारिकता अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। केवल बातें करने के बजाय अपने व्यवहार और सहयोग से प्रेम जताने की कोशिश करें। जीवनसाथी या पार्टनर के कामों में मदद करने से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से पुरानी नाराजगियां दूर हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में संवाद के अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे भावनात्मक दूरी कम होगी। सप्ताहांत में भावनाएं अधिक संवेदनशील हो सकती हैं इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।
3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
साप्ताहिक वृष लव राशिफल (Weekly Taurus Love Horoscope): यह सप्ताह आपके प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद ऊर्जा लेकर आएगा। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार या पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। आपकी बातों में स्पष्टता रहेगी। ऐसा करने से मन की बातें कहना आसान होगा। सप्ताह के मध्य में सहयोग और समझदारी का माहौल रहेगा। सप्ताहांत में नकारात्मक सोच को हावी न होने दें। खुलकर बातचीत करने से उलझनें दूर हो जाएंगी।
4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
साप्ताहिक मिथुन लव राशिफल (Weekly Gemini Love Horoscope): इस सप्ताह आपका ध्यान घर और परिवार पर अधिक रहेगा। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। लंबे समय से अटके मामलों का समाधान मिलेगा। आपके सुझाव और सहयोग की जरूरत परिवार के सदस्यों को पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के अंत में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं इसलिए तनाव को रिश्तों पर हावी न होने दें।
5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
साप्ताहिक कर्क लव राशिफल (Weekly Cancer Love Horoscope): यह सप्ताह आपके लिए प्रेम और रिश्तों के लिहाज से बेहद सकारात्मक रहेगा। आप अपनी भावनाओं को सहजता और ईमानदारी के साथ व्यक्त कर पाएंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में रोमांस बढ़ सकता है। कपल्स के बीच विश्वास और समझ मजबूत होगी जबकि अविवाहित लोग किसी गंभीर रिश्ते की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।