{"_id":"6a42b4231c4a4f1f360e5fb5","slug":"samsaptak-yog-formed-between-sun-and-moon-leo-sagittarius-and-aquarius-to-benefit-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsaptak Yog: सूर्य-चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, शिक्षा और करियर में इन 3 राशियों को मिलेगी उन्नति","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Samsaptak Yog: सूर्य-चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, शिक्षा और करियर में इन 3 राशियों को मिलेगी उन्नति
ज्योतिष की दृष्टि से 29 जून को सूर्य और चंद्रमा के बीच एक खास ग्रह योग बन चुका है, जिसे समसप्तक योग कहा जाता है। चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश किया, जबकि सूर्य पहले से ही मिथुन राशि में स्थित हैं, और इन दोनों के सात-सात राशि की दूरी पर होने से यह योग बना है। चूंकि सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के मित्र ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इनके बीच बना यह समसप्तक योग कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर
2 of 4
सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
समसप्तक योग बनने से सिंह राशि वालों की बौद्धिक क्षमता में निखार आ सकता है, और भावनात्मक रूप से भी वे पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे जातकों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है, जबकि पहले से नौकरी कर रहे लोगों के काम की सराहना कार्यस्थल पर हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग भी मिलता रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ सकती है, जिससे पढ़ाई में आ रही अड़चनें दूर होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी इस दौरान सुखद अनुभव मिल सकते हैं।
3 of 4
कार्यक्षेत्र में किए गए काम की प्रशंसा मिल सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
चंद्रमा का गोचर खुद धनु राशि में हो रहा है, इसलिए इस समसप्तक योग का सबसे शुभ असर इस राशि के जातकों पर पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने से मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए काम की प्रशंसा मिल सकती है। लेखन, गायन या वादन से जुड़े लोगों की कोई रचना खास पहचान बना सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित हो सकता है, और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वैवाहिक संबंधों में भी इस योग के प्रभाव से सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
इस योग के बनने से कुंभ राशि वालों का फोकस बढ़ सकता है, जिससे वे अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती हैं। करियर में आ रही रुकावटों का समाधान भी मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश में उच्च शिक्षा का सपना देख रहे विद्यार्थियों की इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों की ऊर्जा में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।