फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु नक्षत्र गोचर के बाद इन 4 राशियों के सामने आ सकती हैं चुनौतियां, धन हानि के संकेत

Thu, 02 Jul 2026 10:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 10:19 AM IST
सार

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर हो चुका है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन में चुनौतियां और आर्थिक उतार-चढ़ाव ला सकता है।

विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit Begins These 4 Signs Should Avoid Risky Decisions in hindi
राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर - फोटो : अमर उजाला

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर 20 जून को हो चुका है, और इसके प्रभाव को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस परिवर्तन के बाद कुछ राशियों पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील माना जा रहा है, जहां मानसिक भ्रम, अनिश्चितता और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में हर निर्णय सोच-समझकर लेना और किसी भी तरह के जोखिम से बचना ही बेहतर रहेगा, ताकि आने वाली चुनौतियों का सामना संतुलन के साथ किया जा सके।

Rahu Nakshatra Transit Begins These 4 Signs Should Avoid Risky Decisions in hindi
आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण समय - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए यह राहु गोचर आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है। इस अवधि में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और धन से जुड़ी अनिश्चितता परेशान कर सकती है। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होने की स्थिति बन सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। कई बार अनचाहे खर्च या पारिवारिक जरूरतों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा। इस समय उधार लेने या किसी पर निर्भर होने की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए हर वित्तीय निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा।

Rahu Nakshatra Transit Begins These 4 Signs Should Avoid Risky Decisions in hindi
कार्यक्षेत्र और मानसिक स्थिति दोनों में उतार-चढ़ाव - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र और मानसिक स्थिति दोनों में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है और काम का बोझ मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अस्थिरता और अनिश्चित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिससे गलत फैसले होने का खतरा रहेगा। इसलिए धैर्य बनाए रखना और किसी भी बड़े बदलाव से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit Begins These 4 Signs Should Avoid Risky Decisions in hindi
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर और सामाजिक संबंधों में थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और दबाव अधिक महसूस होगा। सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ गलतफहमी की संभावना भी बन सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। हालांकि अधूरे कार्य पूरे होने के योग भी बन रहे हैं, लेकिन मानसिक रूप से बेचैनी बनी रह सकती है। इस समय वाणी और व्यवहार में संयम रखना बहुत जरूरी रहेगा।

विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit Begins These 4 Signs Should Avoid Risky Decisions in hindi
मानसिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर अस्थिरता - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लिए यह राहु गोचर मानसिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर अस्थिरता ला सकता है। मन में बेचैनी, तनाव और ओवरथिंकिंग जैसी स्थिति बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च या धन हानि की संभावना भी बन सकती है, जिससे चिंता बढ़ सकती है। इस समय कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर नहीं लेना चाहिए। संयम और धैर्य बनाए रखना ही इस अवधि में सबसे बड़ा सहारा साबित होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed