सलमान खान चिंकारा मामले में इस समय जोधपुर के जेल में बंद हैं। उन्हें कोर्ट ने इस केस में 5 साल की सजा सुनाई है। जमानत मिलने के मामले में आज उनका फैसला टाल दिया है। शुक्रवार को जोधपुर के सेशंस कोर्ट ने सुनवाई के बाद शनिवार को फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। इसका मतलब उन्हें एक दिन और सलाखों के पीछे रात गुजारनी पड़ेगी। ज्योतिषों के मुताबिक सलमान खान की परेशानी का संबंध उनके चल रहे खराब ग्रह-नक्षत्र है।
ज्योतिषों के अनुसार इस समय सलमान की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है और कुंडली में राहु का अतंर चल रहा है जिसके कारण इस समय उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को घनिष्ठा नक्षत्र और मकर राशि में हुआ था। सलमान की कुंडली में इस समय शनि भी मकर राशि में स्थित है। सलमान को काले हिरण मामले में जब सजा सुनाई गई थी तब उस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र था। घनिष्ठा और ज्येष्ठा नक्षत्र दोनों ही विरोधी नक्षत्र माने जाते है।
इस समय ग्रहों की स्थिति सलमान खान के पक्ष में नहीं है जिसके कारण से उन्हें एक दिन और सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। दरअसल सलमान की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है और राहु का अंतर भी चल रहा है। जहां तक जमानत मिलने का मामला है तो उसमें उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या था मामला
सलमान खान अक्टूबर 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने साथियों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। जहां उन्होंने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया।