Shani Dev: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव पूरे साल सभी राशियों के जातकों पर रहता है। आपको बता दें कि शनि साल 2024 में बिना राशि परिवर्तन करें कुंभ राशि में ही पूरे साल विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती जरूर लगती है। जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या लगी हुई होती है उन्हें कई तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Shani Dev: साल 2024 में नहीं बदलेगी शनि की चाल, इन 4 राशियों पर हमेशा रहेंगे शनिदेव मेहरबान
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती जरूर लगती है। शनिदेव कुछ राशि के जातकों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं।
वृषभ राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहती है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और शुक्र का संबंध शनि के साथ मित्रता का होता है। ऐसे में शनिदेव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर ज्यादा अपनी पैनी नजर नहीं रखते हैं। वृषभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव बहुत ही कम होता है। शुभ स्थिति होने पर शनिदेव इन्हें कई तरह के लाभ प्रदान करते हैं। शनि के वृषभ राशि में शुभ रहने पर व्यक्ति उच्च पदों का हासिल करता है।
तुला राशि
तुला राशि पर शनि की शुभ द्दष्टि हमेशा ही बनी रहती है क्योंकि इस राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। शनि की अशुभ द्दष्टि, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या तब तक तुला राशि के जातकों पर प्रभावशाली नहीं होती जब तक जातक की कुंडली में दूसरे किसी ग्रह की अशुभ द्दष्टि न हो। इस राशि के जातकों पर शनिदेव बहुत ही मेहरबान होते हैं इसलिए इन्हें जल्दी ही किसी कार्य में बड़ी और अच्छी सफलता हासिल हो जाती है। इन राशि के जातकों को राजपाठ जैसे सुख प्राप्त होता है। समाज में अच्छा मान-सम्मान और धन-दौलत और वैभव की प्राप्ति होती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनिदेव की विशेष कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर बनी रहती है। मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव बहुत ही कम होता है। शनि देव की स्वंय की राशि होने की वजह से इन राशि वालों को जीवन में बहुत ही कम कष्ट मिलते हैं और जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
मकर राशि के अलावा कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ऐसे में कुंभ राशि के लोगों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। शनिदेव कुंभ राशि में मूल त्रिकोण की राशि है जिसके कारण शनिदेव कुंभ राशि में रहते हुए बहुत मजबूत होते हैं। कुंभ राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में एक राशि होती है। इन राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।
यह भी पढ़ें-
- November Horoscope 2023: आपके लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?