फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2024: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए नया साल 2024 कैसा रहेगा ?

Mon, 04 Dec 2023 02:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Dec 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Rashifal 2024 Prediction For New Year 2024 Mesh Vrishabh And Mithun Zodiac Signs
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

Rashifal 2024: सभी को हर बार नए साल का इंतजार रहता है। नया साल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। सभी के मन में नया साल कैसा रहेगा इस बात को जानने की उत्सुकता रहती है। हर एक व्यक्ति के मन में यह सवाल आता है कि आने वाला नया साल उनके लिए क्या नया लेकर आ आने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में पूरे साल की भविष्यवाणी करते हुए सभी राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा इस बारे में ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2024 में गुरु, शुक्र और गुरु का गोचर होगा। इसके अलावा साल 2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा लेकिन शनि उदय होंगे। जिसका सभी राशि के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर साल 2024 मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा। 

Rashifal 2024 Prediction For New Year 2024 Mesh Vrishabh And Mithun Zodiac Signs
rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशिफल 2024
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार साल 2024 मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला साल साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। साल 2024 के शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों के जीवन में अच्छा और सकारात्कम बदलाव देखने के मिलेगा। साल के शुरू होते ही आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे मौके हासिल होंगे। कई तरह के जो काम अभी तक पूरे नहीं पाएं है वे साल 2024 में जरूर पूरे होंगे। साल 2024 में देव गुरु बृहस्पति मेष राशि के दांपत्य जीवन में संतान के योग बना रहे हैं। ऐसे में जिन जातकों के लिए अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हो सकी है उनके लिए संतान प्राप्ति के अच्छे और शानदार योग बन रहे हैं। शनि का शुभ प्रभाव भी मेष राशि के जातकों पर रहेगा। साल के शुरूआती चार महीनों के दौरान आपको अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। पूरे साल आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती रहेगी। वहीं राहु का गोचर पूरे साल आपके द्वादश भाव में रहेगा। ऐसे में राहु की अच्छी कृपा होने से आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 14 अप्रैल 2024 से ग्रहों के राजा सूर्य उच्च के होंगे और आपकी राशि के लग्न में होंगे। आपके लिए अप्रैल से मई तक का समय काफी शानदार रहेगा। 

Rashifal 2024 Prediction For New Year 2024 Mesh Vrishabh And Mithun Zodiac Signs
rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशिफल 2024
आर्थिक लिहाज से साल 2024 वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। शनिदेव आपकी कुंडली के कर्मभाव में गोचर कर रहे होंगे और पूरे साल इसी में विराजमान रहेंगे। वहीं देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से 1 मई तक 12वें भाव में गोचर करेंगे। फिर इसके बाद ये आपकी राशि में आ जाएंगे। इस लिहाज से नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही अच्छा साल साबित होगा। अभी वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति विरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। अष्टम भाव के स्वामी होकर मई तक गुरु का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। ऐसे में नए साल में गुरु आपके लिए धन लाभ के बेहतरीन मौके दिलाएगा। साल 2024 के शुरूआती महीनों में आपके द्वादश भाव में मौजूद गुरु पर शनि की तीसरी द्दष्टि रहेगी। ऐसे में यह योग आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। साल 2024 में गुरू और शनि का शुभ प्रभाव आपके जीवन में काफी प्रभावशाली  रहने वाले होंगे। 14 अप्रैल 2024 को जब गुरु और सूर्य की युति आपके द्वादश भाव में होगी तब एक राजयोग का निर्माण होगा। जिससे आपके भाग्य में सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashifal 2024 Prediction For New Year 2024 Mesh Vrishabh And Mithun Zodiac Signs
rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशिफल 2024
साल 2024 में गुरू और शनि का स्थान आपको जबरदस्त आय दिलाने में कारगर साबित होगा। शनिदेव आपकी राशि से नवम भाव में संचरण कर रहे हैं वहीं गुरु ग्रह 01 मई 2024 तक आपकी राशि से इनकम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस दौरान आय के नए-नए माध्यम बनेंगे। साल के शुरू के 4 महीने आपको ना सिर्फ अच्छा लाभ होगा बल्कि अलग अलग जगह से आपको आय की प्राप्ति होगी।  व्यापारी वर्ग को भी इस समय अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की उम्मीद है।  ऐसे जातक जिनका विवाह नहीं हो रहा था या विवाह में अड़चन आ रही थी अब उनका विवाह हो जाएगा। मई के महीने तक देव गुरु बृहस्पति आपके लाभ स्थान में गोचर करेंगे वही शनि देव आपके भाग्य स्थान में विराजमान होकर लाभ स्थान को दृष्टि लाभ प्रदान कर रहे हैं ,ऐसे में यह योग आपके लिए शुभ रहने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed