{"_id":"65547c1e425b956b7f0cabb2","slug":"rashifal-2024-lucky-zodiac-sign-in-2024-jupiter-margi-in-mesh-good-impact-on-these-zodiac-2023-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 2024: साल 2024 के शुरू होने पर इन राशियों की बदलेगी किस्मत, देंखे कहीं आपकी राशि तो नहीं...","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 2024: साल 2024 के शुरू होने पर इन राशियों की बदलेगी किस्मत, देंखे कहीं आपकी राशि तो नहीं...
Wed, 15 Nov 2023 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
राशिफल 2024
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है लेकिन कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जिसका शुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी लंबे समय तक चलता है। सभी 9 ग्रहों में शनि, राहु और गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। आज हम गुरु ग्रह के साल 2024 में पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख, समृद्धि, ज्ञान, वैभव और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। जब-जब गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन या फिर चाल में बदलाव होता है इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर विशेष रूप से पड़ता है। गुरु ग्रह दिसंबर यानी साल 2023 के आखिरी महीने में सीधी चाल से चलने वाले हैं। जिसका प्रभाव आने वाले नए साल 2024 में दिखाए देगा। गुरु के मार्गी होने पर नए साल के शुरू होने पर कुछ राशियों को गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद हासिल होगा। आइए जानते हैं साल 2024 में कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां होंगी...
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
साल के अंत में गुरु ग्रह का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि साल के शुरू होते ही देखने को मिलने लगेगी। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साल 2024 में आपका करियर ऊचांईयों में रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह के कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। विदेश की यात्रा के योग साल 2024 में बन रहे हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्तपति देव हैं। ऐसे में आपको साल के शुरूआती महीनों में कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से संबंधित किसी भी तरह का शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। करियर में अच्छा मुकाम मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होने से आपका रुतबा पहले के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
गुरु ग्रह की साल 2024 के शुरुआती महीने में मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। मीन राशि के लोगों के लिए साल 2024 बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं। ऐसे में गुरु का विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा। करियर-कारोबार के लिहाज से साल 2024 बहुत ही बेहतरीन साल साबित होने जा रहा है। आपको हर तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नौकरी का तलाश पूरी होगी।