फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2024: साल 2024 में राहु होंगे मीन राशि में पूरे साल, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में होगी वृद्धि

Wed, 15 Nov 2023 12:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope rahu in meen rashi these zodiac signs will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

Rashifal 2023: जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। सभी को नए साल का इंतजार रहता है विशेषकर आने वाला साल उनके जीवन में कैसा रहेगा इसको जानने की उत्सुकता बहुत रहती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आने वाले साल के बारे में विस्तार से भविष्यवाणी की जाती है। साल 2024 में कई प्रमुख ग्रहों का योगदान रहने वाला होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है और इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर बहुत ही रहता है। राहु लगभग 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। राहु ने हाल ही में मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए गुरू की राशि मीन में प्रवेश कर लिया है जो साल 2024 और 2025 तक इसी राशि में विराजमान हो होंगे। राहु के साल 2024 में विराजमान होने की वजह से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं साल 2024 में राहु का सकारात्मक किन राशि वालों के ऊपर पड़ने वाला है। 

rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope rahu in meen rashi these zodiac signs will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
साल 2024 तुला राशि के जातकों के जीवन में धन और मान-सम्मान में बेहतहाशा के योग बन रहे हैं। राहु का मीन राशि में परिवर्तन और पूरे वर्ष इसी राशि में रहना किसी वरदान से कम नहीं है। तुला राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आपके छठे में हुआ है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके दशम, द्वादश और तृतीय भाव पर होगी। छठे भाव में राहु का गोचर व्यक्ति की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाला माना गया है। राहु का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए सबसे पहले तो उनकी नौकरी को बदलवाने का काम करेगा। काफी समय से आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं और आप की तलाश पूरी हो जाएगी। साल 2024 में आपको नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी और आप उन जिम्मेदारियां का अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे। अगर आप अपने पिता के काम को संभालते हैं तो आप उनके व्यापार को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। विदेश में कारोबार कर रहे जातकों को राहु का यह गोचर अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। 
rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope rahu in meen rashi these zodiac signs will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं और राहु-शुक्र ग्रह की आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। आपके लिए राहु का मीन राशि में गोचर आपके लाभ स्थान में हुआ है। आने वाला साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। राहु के इस गोचर से वृष राशि के जातक लंबे समय से जिस योजना पर काम कर रहे हैं वह अब फलीभूत होने की कगार पर होगी। राहु के इस गोचर से आपके अनियंत्रित खर्चों पर लगाम लगेगी। आपके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी राहु का यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। वृष राशि के जातक राहु के इस गोचर में किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।  राहु के इस गोचर काल में शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश में भी भेज सकते हैं। काफी समय से अगर आप किसी मकान का सौदा करना चाह रहे थे लेकिन धन की कमी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब राहु के इस गोचर में आप संपत्ति का क्रय भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope rahu in meen rashi these zodiac signs will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
साल 2024 मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और सफलताओं से भरा रहने वाला साल साबित होगा। आपके लिए राहु का गोचर तीसरे भाव में हुआ है  जिसे साहस और पराक्रम का भाव कहा जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके सप्तम भाव नवम भाव और लाभ स्थान पर होगी। मकर राशि के स्वामी शनि होते हैं और वैदिक ज्योतिष के नियम के अनुसार राहु को शनि के समान ही फल देने वाला कहा गया है। इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए जब राहु गोचर में योग कारक होते हैं तो वह अपने शुभ फलों में अत्यधिक वृद्धि करते हैं। विवाह के योग बन रह हैं। धार्मिक यात्राएं होंगी।  व्यापार में आप सफलता के कदम चूमने वाले है। परिवार के लोग पूरी तरीके से आपका निर्णय के साथ खड़े होंगे। ऐसे जातक जो प्रॉपर्टी का रियलस्टेट का कारोबार करते हैं या फिर अपना खुद का होटल या रेस्टोरेंट चला रहे हैं उनके व्यापार में बहुत अत्यधिक पैसा बरसने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed