Rashifal 2024: नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। सभी को नए साल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर किसी के लिए बीता साल अच्छा रहा तो क्या आने वाला साल भी अच्छे से बीतेगा या फिर जिन लोगों के लिए बीता साल परेशानियों से भरा रहा उनके लिए आने वाले नए साल में उनकी परेशानियां कम होगी या फिर खत्म, हर किसी को इस बात की उम्मीद होती है। वैदिक ज्योतिष गणना में नए साल की भविष्यवाणियां की जाती हैं और इस बार साल के शुरू होने से पहले बहुत ही शुभ और शानदार योग का निर्माण हो रहा है। साल 2024 की शुरुआत शुभ योग में होने से कई राशि के जातकों के लिए नया साल शुभ और शानदार रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर 2023 को उल्टी चाल से बाहर निकलते हुए सीधी चाल चलने लगेंगे। यानी नए साल 2024 से गुरु वक्री से मार्गी हो जाएंगे। साल 2024 के शुरू होने से पहले गुरु के मार्गी होने के चलते गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से वैसे तो सभी 12 राशियों के ऊपर शुभ परिणाम देखने को मिलेगा,लेकिन कुछ राशियां ऐसे भी होंगी जिनके के लिए साल 2024 बहुत ही बेहतरीन रहने वाला होगा।
Rashifal 2024: गजलक्ष्मी राजयोग में होगी साल 2024 की शुरुआत, इन राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष रहेगा अच्छा
साल 2024 और गजलक्ष्मी राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा वक्री और मार्गी होते रहते हैं। देवताओं के गुरु ग्रह बृहस्पति साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2023 की सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होने जा रहे हैं। इससे साल के शुरू होने पर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। साल के शुरु होने पर अति शुभ योग का बनना कुछ राशि वालों के लिए साल 2024 कामयाबी से भरा रहने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही शुभ साबित होगा। आपके लिए साल के शुरूआत में ही गजलक्ष्मी राजयोग हर एक तरह की सफलता दिलाएगा। गुरु आपकी 10वें भाव में गोचर करेंगे। जिससे कारण से आपका मान-सम्मान और करियर में बढ़ोत्तरी के अच्छे संकेत हैं। पुरानी कई महीनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। जो जातक नौकरी पेशा है वे अगर बहुत लंबे समय से बेरोजगार हैं उन्हे साल के शुरूआती महीनों में बेहतरीन नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से आने वाला साल मजबूती से भरा रहने वाला होगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए साल के शुरू होते ही गजलक्ष्मी राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए साल 2024 बहुत ही शुभ फलदायी सिद्ध होगा। गुरु के मार्गी होने से गुरु आपके 9वें भाव में मार्गी हो रहे हैं। आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। जिस कार्य में सफलताएं हासिल नहीं हो पा रही थी साल 2024 के शुरू होने पर उसमें आपको आसानी से प्राप्त होंगी। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिससे व्यापार में कोई नई और अच्छी डील हासिल हो सकती है। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल है उन्हें इसका अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु का मार्गी होना आपके लिए बहुत ही शुभफलदायक रहने वाला साबित होगा। गुरु आपके पांचवें भाव में मार्गी होंगे। कुंडली का पांचवां भाव शिक्ष, प्रेम और संतान सुख का होता है। ऐसे में साल 2024 पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही बेहतर रहने वाला होगा। सभी लोगों का प्यार आपको मिलेगा और स्वास्थ्य व धन संबंधी समस्याएं आने वाले साल में दूर होंगी। जो लोग खुद का व्यापार चला रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा और जो नौकरीपेशा है उनके वेतन में वृद्धि के संकेत हैं।