फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Darbar Pran Pratishtha: इन तीन राशि वालों पर मेहरबान रहते हैं भगवान राम, हर क्षेत्र में करते हैं तरक्की

Thu, 05 Jun 2025 01:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

Ram Darbar Pran Pratishtha: हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा के साथ-साथ राम दरबार की उपासना का भी विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसमें माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी भी मौजूद होते हैं।

विज्ञापन
Ram Darbar Pran Pratishtha Significance know lord rama favourite zodiac sign disprj
हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा के साथ-साथ राम दरबार की उपासना का भी विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसमें माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी भी मौजूद होते हैं। - फोटो : freepik

Ram mandir pran pratishtha: साल 2024, 22 जनवरी के दिन राम मंदिर के भूतल तल में भगवान राम के बालक रूप की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी थी। इसके बाद प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा आज यानी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हो रही है।



हिंदू धर्म में भगवान राम की पूजा के साथ-साथ राम दरबार की उपासना का भी विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसमें माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी भी मौजूद होते हैं। सभी की एक साथ आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

इस दौरान कुछ राशियों पर भी भगवान राम की कृपा बनी रहती है, जिसके प्रभाव से जातकों को करियर, घर, परिवार, रिश्तों और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए भगवान राम की प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं।

Ram Darbar Pran Pratishtha Significance know lord rama favourite zodiac sign disprj
प्रभु के आशीर्वाद से मिथुन राशि के लोग निवेश में लाभ भी हासिल करते हैं। इन जातकों को घर-परिवार वालों का साथ वह सहयोग पूर्णता प्राप्त होता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन भगवान राम की प्रिय राशि है। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है, जिन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध के प्रभाव से ये राशियां व्यापार में सफलता और शिक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करती हैं। लेकिन भगवान राम की कृपा से यह करियर में अच्छा नाम कमाते हैं।

प्रभु के आशीर्वाद से मिथुन राशि के लोग निवेश में लाभ भी हासिल करते हैं। इन जातकों को घर-परिवार वालों का साथ वह सहयोग पूर्णता प्राप्त होता है। राम जी की कृपा से ये लोगों के अधूरे काम भी बनने लगते हैं। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों के प्रस्ताव भी इन्हें मिलते हैं।

Ram Darbar Pran Pratishtha Significance know lord rama favourite zodiac sign disprj
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। यह ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। यह ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। इसके अलावा इन राशि वालों पर भगवान राम भी मेहरबान रहते हैं। प्रभु की कृपा से इन्हें आर्थिक लाभ मिलता है। रिश्तों में प्रेम भी बना रहता है।

सभी का साथ होने के कारण यह लोग हर क्षेत्र में तरक्की पाते हैं। जब भी तुला राशि के लोग किसी नए व्यापार या अन्य कार्य की शुरुआत करते हैं, तो उसमें आने वाली बाधाएं प्रभु के आशीर्वाद से दूर होती हैं। ये लोग शिक्षा में भी अच्छा नाम कमाते हैं।
Mithun Sankranti: सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय
Ketu Budh Yuti: 18 साल बाद केतु और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की आर्थिक संपत्ति में होगी बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Darbar Pran Pratishtha Significance know lord rama favourite zodiac sign disprj
मीन राशि भगवान राम की प्रिय राशि में से एक है। इन जातकों पर भगवान राम हमेशा प्रसन्न रहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि भगवान राम की प्रिय राशि में से एक है। इन जातकों पर भगवान राम हमेशा प्रसन्न रहते हैं। राम जी की कृपा से इनके तनाव में कमी आती हैं। इसके अलावा प्रभु की कृपा से इनके बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं। कारोबारी जातकों को अच्छा धन लाभ भी मिलता है। इस दौरान नौकरी को लेकर मन में चल रही निराशा भी प्रभु दूर करते हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। 
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed