Rashi Anusar Bandhein Rakhi: रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और मंगल कामना करती हैं। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र को बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी लाभकारी होता है। राखी बांधने से कफ,पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है। इतना ही नहीं भाई की सुख-समृद्धि के लिए उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार आज, राशि के अनुसार भाई को बांधे रक्षासूत्र
पं. मनोज कुमार द्विवेदी ,ज्योतिषाचार्य
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन