फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Nakshatra Transit: 14 जून से भरणी नक्षत्र में राहु, इन राशियों को धन और वैभव की प्राप्ति के योग

Mon, 13 Jun 2022 04:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Jun 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit on 14 June 2022 These three Zodiac Signs Get Money Fame And Luck Shine According To Astrology
rahu gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। - फोटो : अमर उजाला

सभी ग्रहों में राहु ग्रह को छाया और पापी ग्रह माना गया है। यह हमेशा उल्टी चाल से ही चलते हैं और किसी भी राशि का स्वामित्व इस ग्रह को नहीं प्राप्त है। राहु किसी एक राशि में लगभग 18 महीनों तक ही रहते है,फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बीते माह राहु का राशि परिवर्तन मेष राशि में हुआ था तब से लेकर यह अभी भी मेष राशि में विराजमान हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य हासिल है। वहीं मेष राशि में दैत्यों के देवता माने जाने वाले शुक्र ग्रह भी विराजमान है। ऐसे में मेष राशि में राहु और शुक्र ग्रह की युति बनी हुई है। इस युति के साथ-साथ अब राहु कृतिका नक्षत्र से निकल भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर इसका विशेष सकारात्मक और लाभ पहुंचने के संकेत हैं।


Rahu Nakshatra Transit on 14 June 2022 These three Zodiac Signs Get Money Fame And Luck Shine According To Astrology
कुंडली में राहु

14 जून का राहु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। वैदि ज्योतिष की गणना के आधार पर राहु अभी कृतिका नक्षत्र में विराजमान हैं। आपको बता दें कि कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। दरअसल राहु 5 अक्तूबर 2021 से कृतिका नक्षत्र में हैं। अब कई महीनों तक इसमें रहने के बाद 14 जून 2022 को भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पंचांग के अनुसार 14 जून को राहु सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। भरणी नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है जबकि देवता यम है। राहु और शुक्र ग्रह की आपस में अच्छी मित्रता रहती है। ऐसे में राहु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

Rahu Nakshatra Transit on 14 June 2022 These three Zodiac Signs Get Money Fame And Luck Shine According To Astrology
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलताएं,नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। मेष राशि राशिचक्र की पहली राशि है और इसी राशि में राहु पिछले 2 महीनों से भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा राहु के साथ मित्रता का भाव रखने वाले शुक्र ग्रह भी मेष राशि में पहले से विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि पर शुक्र और राहु दो मित्र ग्रहों का युति बन रही है। यह युति मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धन लाभ और आर्थिक स्थिति में इजाफा होने की पूरी संभावना है। अचानक से कोई लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन भी मिलने के संकेत हैं जिसका इंतजार आप कई महीनों से करते आ रहे हैं। व्यापार और नौकरी पेशा जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit on 14 June 2022 These three Zodiac Signs Get Money Fame And Luck Shine According To Astrology
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों पर राहु का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। अपार सफलताएं मिलने के संकेत हैं। क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। ऐसे में शुक्र और राहु दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव रहने और युति बनने के कारण धन,मान-सम्मान और पद और प्रतिष्ठा सभी में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। पहले से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार की नई योजनाएं पटरी पर आएंगी। मुनाफा बढ़ेगा। खर्चों में कटौती होने के अच्छे और सुखद संकेत हैं। सेहत भी अच्छी रहेगा।
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit on 14 June 2022 These three Zodiac Signs Get Money Fame And Luck Shine According To Astrology
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
14 जून को राहु का भरणी नक्षत्र में परिवर्तन की तुला राशि के जातकों के लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं होगा। इच्छाएं पूरी होंगी। ऐशोआराम की सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्ति होंगी। जमीन-जायदाद के मामले में सफलाएं प्राप्ति होंगी। नौकरी में अच्छी सुविधाएं और प्रमोशन मिलने के संकेत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed