Rahu Nakshatra Transit 2022 : वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है जिसमें राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह अशुभ ग्रहों का सूची में आते हैं। जब भी किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु अशुभ भाव में आकर बैठते हैं तो ये उस जातक के लिए कई तरह की परेशानियां और बाधाएं पैदा कर देते हैं। राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल से ही चलते हैं और ये करीब किसी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए 18 महीनों का समय लेते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष 12 अप्रैल 2022 को राहु-केतु ने अपनी राशि बदली थी। राहु मौजूदा समय में मेष राशि में वक्री चाल से गोचर हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य प्राप्त है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस समय मेष राशि में राहु के साथ सुख और वैभव प्रदान करने वाले शु्क्रदेव भी विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु और असुरों के देवता शुक्र की आपस में मित्रता का भाव होता है। ऐसे में राहु और शुक्र की युति कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगी। इसके अलावा अब राहु कृत्तिका नक्षत्र से निकलते हुए भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों पर इसका विशेष लाभ होने के संकेत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन कब होगा और किन राशियों के जातकों को इसका फायदा मिल सकता है।
Rahu Nakshatra Transit 2022 : इन दिन है राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा राहु का विशेष प्रभाव, मिलेंगे शुभ परिणाम
इस दिन होगा राहु का नक्षत्र परिवर्तन
ज्योतिष गणना के अनुसार राहु ग्रह अभी मेष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में हैं। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह भगवान सूर्यदेव हैं। आपको बता दें राहु 5 अक्तूबर 2021 को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश किया था। अब कृत्तिका नक्षत्र की यात्रा को विराम देते हुए भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। राहु 14 जून 2022 को सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में भरणी नक्षत्र के ऊपर शुक्र ग्रह का आधिपत्य प्राप्त है। अब जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों को विशेष फायदा मिल सकता है।
मेष राशि राशिचक्र की पहली राशि है और इसी राशि में राहु पिछले 2 महीनों से भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा राहु के साथ मित्रता का भाव रखने वाले शुक्र ग्रह भी मेष राशि में पहले से विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि पर शुक्र और राहु दो मित्र ग्रहों का युति बन रही है। यह युति मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धन लाभ और आर्थिक स्थिति में इजाफा होने की पूरी संभावना है। अचानक से कोई लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन भी मिलने के संकेत हैं जिसका इंतजार आप कई महीनों से करते आ रहे हैं। व्यापार और नौकरी पेशा जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित होने वाला है।
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। ऐसे में शुक्र और राहु दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव रहने और युति बनने के कारण धन,मान-सम्मान और पद और प्रतिष्ठा सभी में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। पहले से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार की नई योजनाएं पटरी पर आएंगी। मुनाफा बढ़ेगा। खर्चों में कटौती होने के अच्छे और सुखद संकेत हैं। सेहत भी अच्छी रहेगा।
14 जून को राहु का भरणी नक्षत्र में परिवर्तन की तुला राशि के जातकों के लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं होगा। इच्छाएं पूरी होंगी। ऐशोआराम की सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्ति होंगी। जमीन-जायदाद के मामले में सफलाएं प्राप्ति होंगी। नौकरी में अच्छी सुविधाएं और प्रमोशन मिलने के संकेत हैं।